फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for deployment of cardiologist in district hospital, patients are being referred

Bareilly News: जिला अस्पताल में कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती का इंतजार, रेफर हो रहे मरीज

Mon, 29 Sep 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Waiting for deployment of cardiologist in district hospital, patients are being referred
बरेली। जिला अस्पताल में मंडलभर से मरीज इलाज के लिए आते हैं। हृदय रोग विशेषज्ञ (कार्डियोलाजिस्ट) की तैनाती न होने से फिजिशियन रोग की पुष्टि पर मरीजों को हायर सेंटर रेफर कर देते हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने निजी स्तर पर प्रयास का सुझाव दिया था, पर वह पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन

दिल के मरीज लखनऊ, दिल्ली तक चक्कर काटने के लिए विवश हैं। जिला अस्पताल में रोज करीब एक हजार मरीज पहुंचते हैं। इनमें दिल की बीमारी वाले मरीज भी होते हैं। बताया जाता है कि हृदय संबंधी दिक्कत लेकर पहुंचने वाले लोगों को फिजीशियन देखते हैं। रेफर का पर्चा बनने पर मरीज हायर सेंटर के बजाय निजी अस्पतालों का रुख करते हैं।
विज्ञापन

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि कार्डियोलॉजिस्ट समेत अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। हालांकि, अब तक संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। डिप्टी सीएम के आदेशानुसार निजी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सेवा दे रहे कार्डियोलॉजिस्ट से संपर्क किया गया, पर किसी ने अभी सहमति नहीं जताई है। शासन स्तर से ही विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए जा सकते हैं। ये जानकारी मुख्यालय को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अव्यवस्थित जीवनशैली, फास्टफूड का सेवन नुकसानदेह
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमरेश के मुताबिक भागदौड़ के बीच हृदय का ख्याल रखना जरूरी है। खराब दिनचर्या, दूषित खानपान, फास्टफूड सेवन से हृदय को नुकसान पहुंचा रहा है। बताया कि अब युवा भी अब हृदय संबंधी बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं। धूम्रपान, शराब का सेवन और शारीरिक व्यायाम से दूरी मुख्य वजह हैं। कहा कि संतुलित पौष्टिक आहार के सेवन, नियमित व्यायाम, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल की नियमित जांच कराएं। विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श पर इलाज कराएं तो जोखिम नियंत्रित होता है। इस वर्ष हृदय दिवस की थीम डॉन्ट मिस ए बीट है।

डॉक्टरों ने की दिल की बात, दिल वालों के साथ
बरेली। पीलीभीत बाइपास स्थित निजी अस्पताल में विश्व हृदय दिवस पर ''''दिल की बात दिलवालों के साथ'''' कार्यक्रम आयोजित हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि गुलशन आनंद ने किया। सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत साेंधी ने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित योग, व्यायाम का सुझाव दिया। भोजन में मोटा अनाज, फल का सेवन करने का सुझाव दिया। डॉ. विमल भारद्वाज ने फैटी लिवर की बड़ी वजह फास्ट फूड को बताया। यहां पंजाबी महासभा के संजय आनंद, मनीषा आहूजा, देवराज चंडोक, कौशल सूरी व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed