{"_id":"663abc98a59ec050cd03af24","slug":"voting-was-disrupted-for-hours-due-to-evm-malfunction-at-many-places-bareilly-news-c-4-1-bly1039-397100-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी होने पर घंटों बाधित रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी होने पर घंटों बाधित रहा मतदान
विज्ञापन
आंवला। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में हुए मतदान में नगर व आसपास के देहात क्षेत्र के कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी के चलते कुछ समय के लिए मतदान बाधित रहा, लेकिन बाद में मशीन ठीक होने के बाद मतदान शुरू हो गया।
सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले नगर के कई मतदान केंद्रों चाचा नेहरु इंटर कॉलेज, महाराज कृष्ण गोपाल स्कूल, जीजीआईसी, श्री सुभाष इंटर कॉलेज पर मतदाता पहुंचने लगे। सुबह सात बजे मतदान शुरू होते ही सिहुलिया गांव के दान सिंह ने बताया कि प्राथमिक विधालय के बूथ संख्या 288 में ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। मोहम्मदपुर पथरा गांव में 283 बूथ पर भी ईवीएम में खराबी आने से मतदान ढाई घंटे तक बाधित रहा।
इसके अलावा कस्बे के प्राथमिक विद्यालय रतनलाल वाली गली में 280 बूथ पर आधे घंटे तक मतदान बाधित रहा। नगरिया सतन गांव में पूर्व प्रधान नरेश पाल सिंह व उनके नाती नितिन सिंह ने भी वोट काटे जाने की शिकायत की। मतदाताओं ने बीएलओ द्वारा पर्ची न बांटे जाने की शिकायतें भी कीं। संवाद
विज्ञापन
यहां भी मतदान प्रभावित
बिशारतगंज। आंवला लोकसभा की बिथरी विधानसभा के गांव शहबाजपुर में बूथ संख्या 376 पर ईवीएम चालू नहीं हो पाने के कारण दो घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। गांव परावहाउद्दीनपुर के मतदान केन्द्र पर माॅक पोल के दौरान साइकिल का बटन नहीं दबने पर एतराज जताया गया। बाद में पीठासीन अधिकारी ने ईवीएम को ठीक किया, जिसके बाद मतदान शुरू कराया गया। भिंडौरा में ईवीएम खराब होने के बाद मतदान शुरू नहीं हो सका। ईवीएम बदलकर दूसरी लगाई गई। करीब एक घंटा देरी से मतदान शुरू हुआ। संवाद