फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voting for the Bareilly Bar Association elections will be held tomorrow

Bareilly News: बरेली बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान कल, छह जनवरी को होगी मतगणना

Sun, 04 Jan 2026 12:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 12:59 PM IST
सार

बरेली बार एसोसिएशन चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष और सचिव समेत कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। सोमवार को मतदान होगा, जिसमें 2,736 अधिवक्ता हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
Voting for the Bareilly Bar Association elections will be held tomorrow
कोर्ट परिसर के आसपास से हटाए गए होर्डिंग और बैनर - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। इससे पहले प्रत्याशियों ने माहौल अपने पक्ष में करने के लिए ताकत झोंक दी है। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद प्रत्याशियों और मतदाता अधिवक्ताओं के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए। इससे पहले शनिवार को कोर्ट परिसर और आसपास लगे प्रत्याशियों के होर्डिंग्स व बैनरों को हटाया गया।

विज्ञापन

 
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगा। 2,736 अधिवक्ता मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें 500 महिला अधिवक्ता भी शामिल हैं। छह जनवरी को मतगणना कराई जाएगी। मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं को सीओपी कार्ड या सीओपी प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। इसके बिना मतदान की अनुमति नहीं होगी। सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ और कनिष्ठ के लिए छह-छह सदस्य चुने जाएंगे। दोनों पदों के मतपत्रों पर छह-छह मुहर लगाई जाएंगी। इससे ज्यादा मुहर लगाए जाने पर मत निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


किसी भी विवाद की स्थिति में चुनाव मंडल का निर्णय अंतिम होगा। इस मौके पर बिशंभर कुमार आनंद, महावीर सिंह, राकेश कुमार सक्सेना, आनंद कुमार रस्तोगी, जुबैर अमजद, रूप राम राना, प्रदीप कुमार आजाद, राम कुमार सारस्वत, खलीक उर रहमान, आलोक तायल, शांति पाल, प्रेम सिंह, पुनीत मिश्रा, अमित अवस्थी आदि चुनाव अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा अध्यक्ष और सचिव समेत कुल 80 प्रत्याशी मैदान में
बरेली बार एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय समेत 80 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर सात, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, सचिव पद पर चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर नौ, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद पर पांच, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर चार, कोषाध्यक्ष पद पर छह, प्रबंध कार्यकारिणी वरिष्ठ पद पर 18 और प्रबंध कार्यकारिणी कनिष्ठ के पद पर 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed