फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voters, your exam tomorrow... Vote well this time

Bareilly News: मतदाताओं आपका कल इम्तिहान... अबकी खूब करें मतदान

Wed, 10 May 2023 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Voters, your exam tomorrow... Vote well this time
बरेली। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार मंगलवार की शाम थम गया। बृहस्पतिवार को शहर और निकायों की सरकार चुनने के लिए मतदान होगा। प्रत्याशी तो चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झाेंक चुके हैं, अब बृहस्पतिवार को मतदाताओं का इम्तिहान है। कारण, पिछले निकाय चुनाव में बरेली में सबसे कम मतदान हुआ था। नगर निगम में सिर्फ 45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए घर से निकलना होगा और मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत फरीदपुर में 83.91 और रिठौरा में 82 फीसदी हुआ था। महज 45 फीसदी मतदान के साथ नगर निगम क्षेत्र के लोग सबसे निचले पायदान पर रहे थे। इस तस्वीर को बदलने के लिए शहर के लोगों को घर से निकलकर मतदान करना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि मतदाताओं की सहूलियत के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। मतदाता पर्ची भी घर-घर पहुंचाई जा रही है, ताकि उन्हें मतदान केंद्रों पर भटकना न पड़े। महिलाओं के लिए पिंक बूथ भी बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भाग्यशाली हैं लोकतंत्र में जी रहे, मतदान जरूर करें
हम भारतवासी भाग्यशाली हैं कि लोकतंत्र में जी रहे हैं। कई देशों में आज भी लोग मतदान नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हमें मतदान का मूल्य समझना होगा। यह किसी भी समाज को संतुलित रखता है। यह मौका है कि आप एक-एक वोट से अपने शहर की सरकार चुनें। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह बिल्कुल मत सोचें कि एक वोट से क्या फर्क पड़ता है। इसे उत्सव की तरह मनाइए। - प्रो. वसीम बरेलवी, अंतरराष्ट्रीय शायर
विज्ञापन
विज्ञापन


2017 के निकाय चुनाव में हुआ मतदान



निकाय मतदान प्रतिशत
नगर निगम 45

ठिरिया निजावत खां 74.92

रिठौरा 82.04

धौराटांडा 78.72

मीरगंज 67.18

फतेहगंज पश्चिमी 69

शाही 66

शीशगढ़ 77.6

नवाबगंज 71.78

सेंथल 80.41

बहेड़ी 64.6

नगर पालिका फरीदपुर 60.8

रिछा 73.4

देवरनियां 73.7

शेरगढ़ 72.8

नगर पंचायत फरीदपुर 83.91

फतेहगंज पूर्वी 56.01

आंवला 61.57

बिशारतगंज 72

सिरौली 67.3
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed