फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voters will be able to make claims and objections in the revision till February 6.

Bareilly News: मतदाता पुनरीक्षण में छह फरवरी तक कर सकेंगे दावा और आपत्ति

Sat, 10 Jan 2026 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Voters will be able to make claims and objections in the revision till February 6.
मीरगंज। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम आलोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को तहसील सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। अवगत कराया गया कि विधानसभा निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन छह जनवरी को हो चुका है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को ड्राफ्ट की सूची दे दी गई है। सूची आॅनलाइन भी उपलब्ध है, जिसे कोई भी मतदाता डाउनलोड कर देख सकता है।
विज्ञापन

आलेख्य सूची में नाम सम्मिलित करने के लिए निर्धारित फॉर्म छह, नाम हटाए जाने के लिए फॉर्म सात एवं किसी नाम पिता/पति के नाम, आयु में त्रुटि के लिए फॉर्म आठ भरकर दावा-अपत्ति छह फरवरी तक कर सकेंग, जिसका निस्तारण 27 फरवरी तक होगा। अंतिम मतदाता सूची छह मार्च को प्रकाशित की जाएगी। कोई भी व्यक्ति बूथ पर जाकर अपना नाम ड्राफ्ट सूची में देख सकेगा।
विज्ञापन

304,042 मतदाताओं से गणना प्रपत्र हुए प्राप्त : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाता 351470 के सापेक्ष 304,042 मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त हुए। बीएलओ को दिया प्रशिक्षण : आंवला। एसडीएम विदुषी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शुक्रवार को एसआईआर के तहत दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए बीएलओ को प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम ने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग 2003 की सूची से नहीं हो सकी है। उनको नोटिस जारी करके सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। मांगे गए 11 दस्तावेजों में से कोई एक उपलब्ध कराने पर सूची में नाम शामिल रहने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed