फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voter

कैंट में 11 हजार ‘अवैध’ निवासी मतदाता सूची से बाहर

Wed, 10 Jul 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Voter
बरेली। कैंट बोर्ड की नई मतदाता सूची से करीब 11 हजार मतदाताओं को बाहर कर दिए जाने पर कैंट में हडकंप मच गया है। बोर्ड सदस्यों और निवासियों ने सूची से कैंट के आधे से ज्यादा मतदाताओं के नाम काटे जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने पूर्व में मतदाता रहे निवासियों को ‘अतिक्रमणकारी और अवैध’ निवासी मानने पर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया है। हालांकि, वे कैंट बोर्ड की ओर से मांगे गए आपत्ति और दावे में शामिल होकर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले माह कैंट बोर्ड ने नई मतदाता सूची बनाने की कवायद शुरू की। पहली बार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए निवासियों से फोटो आईडी प्रूफ, आधार कार्ड मांगा गया था। कैंट में अतिक्रमण कर झुग्गी, झोपड़ी बनाकर रहने वाले और बंगलों के आउटहाउसेज के निवासियों को नियमों का हवाला देते हुए मतदाता सूची से बाहर किए जाने का फरमान जारी किया था। जिस पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए कैंट के प्रधान निदेशक को पत्र लिखकर आदेश निरस्त किए जाने की मांग की थी। सदस्य और अधिकारी आमने-सामने आ गए, लेकिन सदस्यों को सफलता नहीं मिली। जिसके बाद अधिकारियों ने जारी फरमान के आधार पर 1 जुलाई को कैंट बोर्ड की नई मतदाता सूची जारी की। जिसमें संशोधन के लिए निवासियों से आपत्तियां और दावे मांगे हैं। बता दें कि फरवरी, 2020 में कैंट बोर्ड के चुनाव प्रस्तावित हैं। पुरानी मतदाता सूची में अवैध तरीके से नाम बढ़ाए जाने के आरोपों पर अबकी बार नए सिरे से मतदता सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन


नाम बढ़वाने को कसरत शुरू
कैंट बोर्ड से प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद अब सदस्यों ने मतदाताओं से दावे और आपत्तियां कराने के लिए कसरत शुरू कर दी है। बताते हैं कि ‘अवैध’ माने जा रहे लोगों से मुलाकात कर कैंट के मुख्यालय समेत रक्षा मुख्यालय तक शिकायत का सुझाव सदस्य दे रहे हैं। मामले पर अब्दुल हमीद, वेद प्रकाश तनेजा, मदन सिंह बिष्ट, राजकुमार व अन्य सभी ने कैंट बोर्ड की ओर से तैयार की गई मतदाता सूची पर सवालिया निशान लगाया है। वहीं, कैंट बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक पारसनाथ ने नियमानुसार मतदाता सूची तैयार किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक वार्ड में आधे मतदाता हुए बाहर
मतदाता संख्या वर्ष 2019 वर्ष 2015
वार्ड संख्या 1 1040 3555
वार्ड संख्या 2 795 1855
वार्ड संख्या 3 1742 2622
वार्ड संख्या 4 1317 2463
वार्ड संख्या 5 2277 3236
वार्ड संख्या 6 1428 3301
वार्ड संख्या 7 744 2015
कुल 9343 19045
नोट: वर्ष 2019 की जारी मतदाता सूची में मतदाता संख्या संशोधित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed