{"_id":"67008d3105d69c9f550063f7","slug":"volvo-and-sleeper-buses-will-be-included-in-the-roadways-fleet-bareilly-news-c-4-lko1018-495218-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी वॉल्वो और स्लीपर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी वॉल्वो और स्लीपर बसें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोडवेज के स्थानीय बेड़े में अब वॉल्वो और स्लीपर बसों को भी शामिल किया जाएगा। फिलहाल, रोडवेज लग्जरी बसों के नाम पर सिर्फ जनरथ का ही संचालन करता है। वॉल्वो बसों का संचालन प्रदेश के कुछ बड़े रीजन में अनुबंध पर किया जाता है। अब बरेली रीजन के बेड़े में भी वॉल्वो और स्लीपर बसों को शामिल किया जाएगा।
बरेली रीजन के बरेली, पीलीभीत, बदायूं और रुहेलखंड डिपो के पास 32 एसी बसें हैं। इनमें ज्यादातर बसों का संचालन बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ, बरेली-कानपुर रूट पर किया जा रहा है। रीजन में वॉल्वो और स्लीपर बसें नहीं है। दूसरी ओर, कई निजी ट्रैवेल एजेंसियां ऑनलाइन बुकिंग सुविधा के साथ वॉल्वो व स्लीपर बसों का संचालन कर रही हैं। रोडवेज की ओर से बरेली-जयपुर, बरेली-चंडीगढ़, बरेली-गोरखपुर, बरेली-प्रयागराज रूटों पर स्लीपर बसों का संचालन पहले से प्रस्तावित है।
मुख्यालय से वॉल्वो व स्लीपर बसों को बेड़े में शामिल करने की हरी झंडी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर रूटों का चयन कर यात्रियों के आवागमन का सर्वे कराया जा रहा है। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने बताया कि वॉल्वो और स्लीपर बसों के संचालन के लिए काम शुरू हो गया है। संवाद