फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vivaan's five-wicket haul helped Team Red beat Blue by 43 runs.

Bareilly News: विवान के पांच विकेटों से टीम रेड ने ब्लू को 43 रनों से दी मात

Sun, 26 Oct 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Vivaan's five-wicket haul helped Team Red beat Blue by 43 runs.
बरेली की अंडर-14 टीम के चयन के लिए दो दिवसीय जिला स्तरीय मुकाबलों का हुआ आगाज
विज्ञापन


बरेली। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से बरेली की अंडर-14 टीम के चयन के लिए शनिवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय मुकाबलों का आगाज साई श्री क्रिकेट मैदान में हुआ। इसमें टीम रेड और टीम ब्लू के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले के दौरान टीम रेड ने 43 रनों से जीत दर्ज की।
टीम रेड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम रेड की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए जयंत तोमर ने 46 रन और आर्यन शुक्ला ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। टीम रेड ने कुल 201 रनों का लक्ष्य रखा। टीम ब्लू की ओर से जुबैर ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ब्लू की टीम 158 रन ही बना सकी। टीम ब्लू की ओर से शुभ गंगवार ने 51 रनों की पारी खेली। टीम रेड की ओर से गेंदबाजी में विवान गंगवार ने पांच विकेट और नरेंद्र ने दो विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजश्री के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार की ओर से विवान गंगवार को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई। मैच के दौरान राहुल कपूर, बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना, शहजाद अली, चंचल उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कोऑर्डिनेटर ओपी कोहली ने बताया की रविवार को सुबह प्रातः आठ बजे से मैच खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed