{"_id":"69d2b26ea7f4d4b4490676c7","slug":"vishvendras-unbeaten-century-makes-srms-cricket-academy-the-winner-bareilly-news-c-4-bly1053-858047-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: विश्वेंद्र का नाबाद शतक, एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: विश्वेंद्र का नाबाद शतक, एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी बनी विजेता
Mon, 06 Apr 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस मैदान पर चल रही श्रीराम मूर्ति मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला आंधी व बारिश की वजह से ड्रॉ रहा। पांचवें मुकाबले में विश्वेंद्र चौधरी के नाबाद शतक के दम पर एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने जीत दर्ज की।
शनिवार शाम दूधिया रोशनी में खेले गए चौथे मैच में टॉस जीतकर 22 यार्ड्स पीलीभीत के कप्तान रिजवान खान ने बजाज टेक्सटाइल को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बजाज टेक्सटाइल ने निर्धारित 20 ओवरों में 254 रन बनाए। ओपनर शोएब सिद्दीकी ने 62 गेंदों में पांच छक्कों और 15 चौकों की मदद से नाबाद 113 रन बनाए। जवाब में 22 यार्ड्स पीलीभीत टीम ने 4.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 19 ही बनाए थे कि तेज आंधी और बारिश ने खलल डाल दिया। अंपायरों ने मैच को ड्रॉ घोषित कर दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिया।
रविवार दोपहर खेले गए पांचवें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 201 रन बनाए। विश्वेंद्र चौधरी ने नाबाद 123 रन बनाए। जवाब में 22 यार्ड्स पीलीभीत के बल्लेबाज 15.2 ओवर में सिर्फ 94 रन ही बना सके। नतीजा एसआरएमएस क्रिकेट एकेडमी ने 107 रन से मैच जीत लिया।एसआरएमएस की ओर से देवांश मूर्ति ने चार विकेट झटके। डाॅ. सोवन मोहंती ने विश्वेंद्र चौधरी को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। एसआरएमएस ट्रस्ट के सेक्रेटरी आदित्य मूर्ति, आयोजन समिति के सचिव डॉ. नितिन सक्सेना और अन्य सदस्य मौजूद रहे।