Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vishal, who works at a hotel, is training for athletics.

Bareilly News: होटल में काम कर एथलेटिक्स का अभ्यास कर रहे विशाल

Thu, 09 Jul 2026 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 09 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vishal, who works at a hotel, is training for athletics.
बरेली। भुता के एक गांव के 21 वर्षीय विशाल रेलवे स्टेडियम में 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के लिए अभ्यास कर रहे हैं। देश के लिए पदक जीतने का सपना पूरा करने के लिए वह एक होटल में आठ घंटे की नौकरी करते हैं। अपनी कोचिंग और काम को संभालने के लिए विशाल संजय नगर में किराए के कमरे में अकेले रहते हैं।
विज्ञापन


विशाल की दिनचर्या संघर्षपूर्ण है। वह होटल में दो शिफ्टों में काम करते हैं। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होती है। दूसरी शिफ्ट शाम सात बजे से रात 12 बजे तक चलती है। इतनी थका देने वाली नौकरी के बावजूद वह अभ्यास से समझौता नहीं करते। वह सुबह पांच बजे और शाम को छह बजे रेलवे मैदान पहुंचते हैं। वहां वह एथलेटिक्स की बारीकियां सीखते हैं और अपनी गति बढ़ाते हैं।
विज्ञापन



विशाल के कोच अजय कश्यप ने बताया कि विशाल बेहद होनहार और अनुशासित खिलाड़ी हैं। वह अपनी मेहनत की कमाई से कमरे का किराया और अपना खर्च चलाते हैं। खेल के लिए जरूरी पौष्टिक आहार का बंदोबस्त भी खुद करते हैं। बिना किसी पारिवारिक या बाहरी आर्थिक मदद के, 21 साल की उम्र में विशाल का यह समर्पण युवाओं के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed