फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vishal, Neha topped in 400 meter race and Saurabh Singh topped in rifle shooting.

रुहेलखंड विश्वविद्यालय: 400 मीटर दौड़ में विशाल और नेहा अव्वल, कबड्डी प्रतियोगिता में सीएसआईटी ने मारी बाजी

Thu, 13 Feb 2025 01:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 01:54 PM IST
सार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स मीट के चौथे दिन बुधवार को कई खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं। 400 मीटर दौड़ में विशाल और नेहा ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं शूटिंग में सौरभ सिंह ने सटीक निशाना साधा। 

विज्ञापन
Vishal, Neha topped in 400 meter race and Saurabh Singh topped in rifle shooting.
कबड्डी खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर चौथे दिन स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में छात्रों के बीच खेल प्रतियोगिताएं हुई। क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। दौड़ स्पर्धा के साथ ही प्रतियोगिता की शुरुआत हुई और दिनभर आयोजन हुए। समापन पर विजेताओं को कुलपति ने पुरस्कृत किया। 

विज्ञापन


पुरुष वर्ग 100 और 200 मीटर दौड़ में अभिषेक प्रथम, रोहित यादव द्वितीय रहे। 400 मीटर दौड़ में विशाल बहादुर ने बाजी मारी। इसमें वासुदेव द्वितीय, अमरजीत तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग 100 और 200 मीटर मीटर दौड़ में नेहा पहले, आकांक्षा गुप्ता दूसरे रही। जबकि तीसरे स्थान पर क्रमश: वर्षा पांडेय और तान्या रहीं। 400 मीटर दौड़ में भी नेहा ही पहले स्थान पर रहीं। वैष्णवी मिश्रा ने दूसरा और अंजलि रस्तोगी ने तीसरा स्थान पाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पेंशन के लिए किया फर्जीवाड़ा: पिता 65 तो बेटा 74 साल का... ऐसे हुआ खुलासा; अब 74.66 लाख की होगी वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में सीएसआईटी को प्रथम, बी फार्मा को द्वितीय और एमबीए को तृतीय स्थान हासिल मिला। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कैंपस की टीम अव्वल रही। फार्मेसी द्वितीय और एमबीए तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में सौरभ सिंह ने पहले, अखंड प्रताप सिंह ने दूसरे, सूर्यकांत ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। महिला शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में दरक्षा खान प्रथम, दिव्या सिंह द्वितीय और मेधावी वर्मा तृतीय रहीं। 

महिला शूटिंग पिस्टल प्रतियोगिता में फिजा खान को पहला, कशिश यादव को दूसरा और रीता शर्मा को तीसरा स्थान मिला। इस अवसर पर कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव संजीव कुमार, प्रो. एके सिंह, प्रो. संतोष अरोरा, प्रो. सुधीर वर्मा, प्रो. आशुतोष प्रिया, डॉ. पवन कुमार आदि थे।

जरिया कलेक्शन ने विशाल फर्नीचर की टीम को दी मात
बरेली प्रीमियर क्रिकेट लीग का आयोजन निशांत पटेल क्रिकेट अकादमी में किया जा रहा है। बुधवार को पहला मैच जरिया कलेक्शन और विशाल फर्नीचर के बीच खेला गया। मैच में विशाल फर्नीचर ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 146 रन बनाए। विशाल फर्नीचर से रविंद्र ने 61 रनों की पारी खेली। 

सौरभ कन्नौजिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जरिया कलेक्शन की टीम ने 18.4 ओवरों में ही मैच अपने नाम कर किया। जरिया कलेक्शन की ओर से अनुज पटेल ने 47 रन बनाए। शानदार गेंदबाजी के लिए सौरभ कन्नौजिया को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। इस मौके पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष अनुज कुमार गंगवार, पार्षद बशर अंसारी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed