फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Virpal many eyes are fixed on the chair

वीरपाल की कुर्सी पर लगी हैं कई नजरें

Thu, 09 Jun 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 09 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
समाजवादी पार्टी में जिलाध्यक्ष पद को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के बिथरी से एमएलए के प्रत्याशी बनने के बाद हाईकमान जिलाध्यक्ष बदलने के मूड में है। लंबे समय तक जिलाध्यक्ष पद पर काबिज रहे वीरपाल अब अपने खास समर्थक को जिलाध्यक्ष बनवाने के लिए प्रयासरत हैं। हाईकमान को उन्होंने जो तीन-चार नाम जिलाध्यक्ष पद के लिए सुझाये हैं, वह उनके करीबी हैं। उधर, विरोधी धड़ा भी सक्रिय हो गया है।  
मुलायम सिंह यादव ने 1993 में जबसे समाजवादी पार्टी बनाई, तब से अधिकांश समय तक जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ही रहे। कुछ समय के लिए भगवतसरन गंगवार के हाथ में जिलाध्यक्ष पद की कमान आई लेकिन राज्यसभा सदस्य बनने के बाद वीरपाल ने ताराचंद सोलंकी को जिलाध्यक्ष बनवा लिया। अब वीरपाल का पूरा ध्यान विधानसभा चुनाव लड़ने पर है। ऐसे में सपा हाईकमान 2017 का विधानसभा चुनाव नए जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ही लड़ेगा। इस बात को वर्तमान जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव भी अच्छी तरह जानते हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्होंने नए जिलाध्यक्ष के लिए ताराचंद सोलंकी, कोषाध्यक्ष संजीव यादव, ब्लाक प्रमुख भतीजे आदेश यादव गुड्डू और मलखान सिंह यादव का नाम आगे किया है। विरोधी खेमे से  सबसे तगड़ी दावेदारी डा. अनिल शर्मा की मानी जा रही है। एमएलसी का टिकट कटने के बाद अज्ञातवास में चल रहे डा. अनिल शर्मा के हाथ में जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। उनके नाम पर पार्टी में फिर से अंदरूनी विरोध हो सकता है।  इनके अलावा  हरिशंकर यादव, सूरज यादव, शुभलेश यादव और अरविंद यादव के नाम भी चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

आंवला में टिकट बदलने की चर्चा
आंवला विधानसभा से सपा ने पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव को प्रत्याशी घोषित कर रखा है। इनका टिकट बदलकर ठाकुर बिरादरी के व्यक्ति को देने की बात उठी है। अगर आंवला में टिकट बदलता है तो पूर्व विधायक को जिलाध्यक्ष पद की कमान मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘हाईकमान जिसे जब चाहे जिलाध्यक्ष बना दे। हमसे अभी कोई नाम पूछे नहीं गए लेकिन जब पूछे जाएंगे तो बता देंगे। बाकी दावेदारों के बारे में मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।’ वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed