{"_id":"6a41805590cbadc0d00eaddf","slug":"virat-and-saeed-top-the-2nd-sunday-open-chess-tournament-bareilly-news-c-4-bly1053-914620-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: द्वितीय संडे ओपन चेस टूर्नामेंट में विराट और सईद अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: द्वितीय संडे ओपन चेस टूर्नामेंट में विराट और सईद अव्वल
Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली शतरंज एसोसिएशन की ओर से माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल के सहयोग से द्वितीय संडे ओपन चेस टूर्नामेंट 2026 का रविवार को आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के ओपन और अंडर-13 वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के परिणामों की बात करें तो अंडर-13 वर्ग में विराट पाठक ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि विवान सक्सेना दूसरे और विराट गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। इसके बाद क्रमशः सक्षम अरोड़ा चौथे, आराध्या कुमार आर्य पांचवें, प्रखर सिंह छठे, समरित गंगवार सातवें, गौरान्श गुप्ता आठवें, अनिरुद्ध शंखधर नौवें और समक्ष शर्मा दसवें स्थान पर रहे। इसी वर्ग के बालिका वर्ग में आरल कठेरिया ने प्रथम और मायसा फातिमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि एकाग्र आकाश निगम और मित्रा कुशवाहा को इस ग्रुप में यंगेस्ट प्लेयर के पुरस्कार से नवाजा गया।
दूसरी ओर, ओपन वर्ग में कड़े मुकाबले के बीच सईद बेग ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। अविनाश शर्मा दूसरे और नैमिश गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। इनके बाद दिव्य ज्योति गुंजयाल चौथे, परेक्षा पांचवें, ओजस चौधरी छठे, ओम देव वत्स सातवें, जितेंद्र राजपूत आठवें, ऋषभ सक्सेना नौवें और अभय मोहन शर्मा दसवें स्थान पर रहे। ओपन वर्ग के बालिका वर्ग में आरना सक्सेना ने पहला स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं नव्या गुप्ता दूसरे पायदान पर रहीं।
विज्ञापन
-- -
प्रतियोगिता के समापन पर आयोजित क्लोजिंग सेरेमनी में बरेली शतरंज संघ के अध्यक्ष और मुख्य अतिथि डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बरेली शतरंज संघ के मानद सचिव राम किशोर, अभय मोहन शर्मा, डॉ. शमीम अहमद भी मौजूद रहे। इस दौरान निर्णायक मंडल के चीफ आर्बिटर नीरज रावत, अर्णव पांडेय, अपूर्व शर्मा और जावेद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।