फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viral Fever outbreak in more than hundred villages of Bareilly

Viral Fever: बरेली के सौ से ज्यादा गांवों में बुखार का प्रकोप, छह ब्लॉक संवेदनशील

Mon, 09 Sep 2024 10:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Sep 2024 10:26 AM IST
सार

मौसम में बदलाव शुरू होने के साथ बुखार का प्रकोप शुरू हो गया है। बरेली जिले के 100 से अधिक गांवों में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। संदिग्ध मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
Viral Fever outbreak in more than hundred villages of Bareilly
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में संचारी रोग नियंत्रण की कवायद के बावजूद बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार छह ब्लॉक संवेदनशील हैं। सौ से ज्यादा गांवों में कई लोग बुखार की चपेट में हैं। सीएमओ ने मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जिला मलेरिया विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मीरगंज, शेरगढ़, फतेहगंज पश्चिमी, मझगवां, आलमपुर जाफराबाद, बिथरी चैनपुर ब्लॉक संवेदनशील हैं। यहां जांच में मलेरिया के मरीज भी मिल रहे हैं। जिन गांवों में बुखार के ज्यादा मरीज हैं, उनकी सूची तैयार कर जांच और इलाज की कवायद हो रही है। 
विज्ञापन


भेड़िये क्यों बन जाते हैं आदमखोर?: IVRI वैज्ञानिक ने बताई वजह, पकड़ने के लिए करना पड़ेगा ये काम
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमओ सत्येंद्र के मुताबिक मौसम में बदलाव की वजह से वायरल बुखार के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। जिले में अब तक मलेरिया के 1,428 और डेंगू के 29 मरीज मिल चुके हैं। फेल्सीपेरम के 23 मरीज हैं।

बीते सप्ताह तैयार की गई रिपोर्ट के मुताबिक सौ में से 36 गांव ऐसे हैं, जहां 15 से ज्यादा बुखार पीड़ित मिले हैं। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वेलनेस सेंटर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों से उनका इलाज चल रहा है। बताया कि अब तक कई मरीज ठीक भी हो चुके हैं।

इन गांवों में फैला बुखार का प्रकोप
मीरगंज के थानपुर, सहसा, खमरिया सैनी, पिपरिया, गुलड़िया, सैजना, सिंधौली, ठिरिया कल्यानपुर, नरेली, फतेहगंज पश्चिमी के गौहाना, मंसूरगंज, सुकली, बफरी अब्दुलनबीपुर, कुल्छा, अकसोरा, बकैनिया, ठिरिया खेतल, मझगवां के बेहटा बुजुर्ग, गुरगवां मुस्तकिल, राधे नगर, मझगवां, इस्माइलपुर, शेरगढ़ के परचई, हल्दीकलां, औरगांबाद, म्यूडी बुजुर्ग, पल्था, रतनुपरा, संग्रामपुर, बसई, आलमपुर जाफराबाद के पडुआ, खुली, दलीपुर, बिलौरी, भमोरा, नौगवां अहिरान, पनवड़िया आदि गांवों में बुखार का प्रकोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed