फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vimko factry

विमको श्रमिक की हालत बिगड़ी

Tue, 20 Jan 2015 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 20 Jan 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
vimko factry
विमको के अस्थाई श्रमिकों का अनशन सोमवार को भी जारी रहा। अनशन पर बैठे एक अस्थाई श्रमिक की हालत बिगड़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रशासन ने श्रमिक को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मसले का हल निकालने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे विमको प्रबंधन को तलब किया है।
विज्ञापन

वीआरएस आदि मांग को फैक्ट्री गेट पर अस्थायी श्रमिकों के अनशन के तीसरे दिन रविवार रात इब्ने अली और इकबाल की तबियत ठंड लगने से बिगड़ गई। चेकअप करने पहुंची मेडिकल टीम ने इन दोनों को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। सोमवार सुबह इकबाल की हालत ज्यादा खराब हो गई। सोमवार दोपहर सीएमओ विजय यादव, एसडीएम मनीष नाहर, सीओ मुकुल द्विवेदी दलबल लेकर पहुंचे। चेकअप करने के बाद मेडिकल टीम ने इकबाल को भर्ती कराने की बात कही तो आंदोलनकारी नारेबाजी करने लगे। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आंदोलनकारियों ने कहा कि विमको प्रबंधन से अफसर मिले हुए हैं, इससे उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तब एसडीएम ने विमको प्रबंधन से बात की और मंगलवार दोपहर 12 बजे उनको बातचीत के लिए आने को कहा। सीओ मुकुल द्विवेदी ने बताया कि एडीएम सिटी कक्ष में श्रमिक और प्रबंधन पक्ष को बुलाया गया है। दोनों पक्षों से बात कर कोई हल निकाला जाएगा। उधर, सीटू नेता राजीव शांत ने आंदोलित श्रमिकों को समर्थन देते हुुए मांगें पूरी करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


छह ने नहीं लिए चेक
दूसरी ओर फैक्ट्री परिसर स्थित क्वार्टरों में रहने वाले 57 श्रमिकों में से छह ने वीआरएस के सवा लाख रुपयों में से 50-50 हजार रुपये का चेक नहीं लिया। प्रबंधन ने उन्हें अवशेष 75 हजार रुपये क्वार्टर खाली करने के बाद देने का आश्वासन दिया है। चेक न लेने वालों में महेश उपाध्याय, अरविंद, अनिल कुलश्रेष्ठ, श्रीराम मुन्ना, जाकि र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनशनकारियों का समर्थन
बरेली। दुग्ध उत्पादक संघ और विकास जनकल्याण सेवा समिति ने विमको फै क्ट्री में धरने पर बैठे कर्मचारियों का समर्थन किया है। दुग्ध उत्पादक संघ के लल्लू सिंह यादव ने कहा कि संघ के पदाधिकारी मंगलवार को डीएम व कमिश्नर से मिलेंगे। विकास जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकमल रस्तोगी ने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को किसी भी तरह दबने नहीं दिया जाएगा।  


अवैध गोदाम!
शिवसेना नेता गोपाल गुप्ता ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौंपकर नदौसी में नगर निगम जमीन पर बने अवैध गोदाम मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। गुप्ता ने पत्र में कहा है कि इस अवैध गोदाम को विमको अपने उत्पाद भंडारण के लिए इस्तेमाल कर रहा है। गोदाम और भंडारण का कोई लाइसेंस भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed