फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villages affected by floods in Badaun existence of two villages in danger due to erosion

बदायूं में बाढ़ से घिरे 16 गांव: 300 बीघा जमीन रामगंगा में समाई, कटान से दो गांवों का वजूद खतरे में

Mon, 16 Sep 2024 06:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Sep 2024 06:36 PM IST
सार

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में अरिल और रामगंगा नदियों की बाढ़ से 16 गांव प्रभावित हैं। दातागंज तहसील के दो गांव टापू बन गए हैं। गांवों के चारों तरफ पानी ही पानी है। प्रमुख मार्गों पर तीन से पांच फीट तक पानी भरा है। लालपुर-खादर मार्ग पूरी तरह बंद है। आवागमन के लिए नाव चलानी पड़ी है। 

विज्ञापन
villages affected by floods in Badaun existence of two villages in danger due to erosion
बाढ़ से लालपुर-खादर मार्ग पूरी तरह बंद, चलानी पड़ी नाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले में अरिल और रामगंगा नदी में रविवार रात एकाएक जलस्तर बढ़ने से जनजीवन प्रभावित हो गया। नदियों की बाढ़ का पानी खेतों में होते हुए गांव तक पहुंच गया। तहसील मुख्यालय से गांव को जोड़ने वाली सड़कें पानी में डूब गईं। आवागमन जारी रखने के लिए प्रशासन ने यहां नाव चलाई। बाढ़ से करीब 16 गांवों में आने-जाने का रास्ता नहीं बचा है। नगरिया खनू और विहारीपुर में कटान की वजह से तीन सौ बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। साथ ही दोनों गांवों के वजूद पर भी खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन


रविवार रात को एकाएक जलस्तर बढ़ने से रामगंगा के किनारे बसे 16 गांव चौतरफा पानी से घिर गए। इन गांवों के लिए बची एक मात्र सड़क भी बाढ़ के पानी में बह गई। इससे आवागमन ठप हो गया। करीब 50 हजार लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। इसके अलावा रामगंगा की बाढ़ से लालपुर खादर से गढि़या रंगीन, हजरतपुर से लालपुर खादर, नगरिया खनू से लालपुर खादर के रास्ते पूरी तरह बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


अरिल नदी में बाढ़ आने से गढि़या शाहपुर से हर्रेनगला मार्ग पर आवागमन बंद हो गया है। यहां सड़कों पर चार से पांच फुट पानी है। कुछ लोग नाव और ट्यूब के सहारे निकल रहे थे। बाढ़ के कारण कटान भी शुरू हो गया। नगरिया खनू और विहारीपुर गांव के बाहर कटान में तीन सौ बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ओर से घिरा नवादा बदन और अकट गांव
सोमवार को रामगंगा का जलस्तर 161.140 मीटर दर्ज किया गया, जो आने वाले 24 घंटों में और बढ़ने की आशंका है। क्षेत्र के नवादा बदन और अकट गांव को पानी ने चारों तरफ से घेर लिया। दातागंज तहसील तक जाने वाली सड़क पर पानी आ गया। इस सड़क से एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग तहसील जाते हैं। प्रशासन ने हर्रामपुर गांव के पास दो नाव लगाकर लोगों को घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

इन गांवों में भरा पानी
नवादा बदन, गढि़या पैगंबरपुर, हर्रामपुर, शेरपुर, मौजमपुर, लालपुर खादर, पट्टी बिजा, पूरन भेंडा, अकट, ऊघौनगला, कुंडरा मझरा, देवेंद्र सिंह नगला आदि गांव में पानी भर गया है। गांव में आने-जाने के सभी रास्ते बंद हैं। गांव से काफी लोग सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं, जो लोग फंसे हुए हैं उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रामगंगा में लगातार पानी बढ़ रहा है। प्रशासन पूरी तरह से यहां नजर बनाए हुए है। फिलहाल नाव की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीणों को कोई परेशानी न हो। साथ ही बाढ़ खंड की टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed