फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villagers showered love on an infant girl found crying alone

बदायूं: खेत में रोती हुई मिली नवजात, छलक पड़ा गांव वालों का प्यार

Wed, 28 Aug 2019 02:40 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 28 Aug 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
villagers showered love on an infant girl found crying alone
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार सुबह खेतों से नवजात शिशु के रोने की आवाज ने सभी को अपनी ओर खींच लिया। आवाज के सहारे लोगों ने खोजबीन की तो उन्हें खेतों के बीच एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी हुई नजर आई।

विज्ञापन


मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भगवतिपुर गांव का है। ऐसी हालत में बच्ची को देख कर गांव वाले उसे अपने साथ उठा लाए। बच्ची को अभी गांव के ही रहने वाले विजेंद्र ने अपने घर में रखा है। उसे देखने के लिए भारी संख्या में गांव वालों की भीड़ जुट रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बदायूं में ओवरब्रिज के नीचे नाले के पास एक नवजात को कुछ दिन पहले एक निर्मोही मां ने फेंक दिया था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर यूपी-100 के कर्मियों ने उसे देखा और चाइल्डलाइन के सुपुर्द किया था। बच्ची की मां उसे भले ही नाले के पास फेंककर चली गई हो लेकिन उसे गोद लेने के लिए तमाम लोगों के हाथ उठ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed