फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers created ruckus after finding remains of protected animals

Bareilly News: संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 25 Apr 2026 06:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus after finding remains of protected animals
बहेड़ी के गांव मितीपुर के जंगल में शुक्रवार सुबह संरक्षित पशुओं के अवशेष कट्टों में मिले। इसपर ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जताई। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने मांस के नमूने लेकर अवशेषों को दफना दिया। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की है।
विज्ञापन

मितीपुर के लोग सुबह की सैर के लिए निकले तो जंगल में नहर के किनारे तीन-चार कट्टों में संरक्षित पशुओं का मांस देखा। सूचना पर गो रक्षा दल के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, युवा जिलाध्यक्ष रजत पंडित, शानू गंगवार समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। कुछ देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करके मांस के नमूने लिए। इसके बाद अवशेषों को दफना दिया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन

वर्जन,
प्रथम दृष्टया ये अवशेष गो मांस के प्रतीत हो रहे हैं। नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अरुण कुमार सिंह, सीओ, बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000

गाय पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपआंवला। सोशल मीडिया पर गाय के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद से जुड़े कार्यकर्ता मोहल्ला खेड़ा निवासी अवधेश मौर्य ने बताया कि मोहल्ला तेली निवासी आरोपी इरफान पठान ने फेसबुक आईडी पर गाय के बारे में अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की है। इसके स्क्रीनशॉट भी दिखाए हैं। इंस्पेक्टर बीनू चौरी ने आरोपी को नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed