फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers chased people who were killing protected animals

Bareilly News: संरक्षित पशु को मार रहे लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Mon, 23 Dec 2024 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Villagers chased people who were killing protected animals
हाफिजगंज। संरक्षित पशु को मार रहे लोगों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इससे पूर्व आरोपियों ने लड़ाई कर अपने एक साथी को भी छुड़ा लिया। ग्रामीणों ने अज्ञातों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव कमुआ निवासी तेजपाल ने बताया कि वह रविवार की सुबह 10 बजे गांव के सुरेश, गुडडू के साथ जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गए थे। तभी उन्हें संरक्षित पशु के कहराने की आवाज आई। वे नदी की तरफ गए तो अज्ञात लोग एक संरक्षित पशु को घेरकर उस पर हमला कर रहे थे। ग्रामीणों के टोकने पर आरोपी घायल संरक्षित पशु को छोड़ कर भाग निकले। ग्रामीणों ने पीछा कर पर एक व्यक्ति को पकड़ भी लिया, लेकिन कुछ देर बाद आए उसके साथी ने मारपीट कर धमकी दी, फिर सभी फरार हो गए। एसआई गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला झूठा प्रतीत हो रहा है। बारीकी से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed