फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers built a temporary cow shed, police rescued the animals

Bareilly News: ग्रामीणों ने बनाई अस्थाई गोशाला, पुलिस ने छुड़वा दिए पशु

Wed, 31 Jan 2024 03:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 31 Jan 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Villagers built a temporary cow shed, police rescued the animals
भुता। सिमरा बहोर नगला गांव में छुट्टा पशुओं से परेशान ग्रामीणों ने गांव में अस्थाई गोशाला बनाई। यहां छुट्टा पशुओं को रखा गया। उनके चारे-पानी की व्यवस्था भी ग्रामीणों ने अपनी ओर से की। शिकायत पर गांव पहुंची पुलिस ने इन पशुओं को छुड़वा दिया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी से की गई है। ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर इन्हें आश्रय स्थल भेजने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में छुट्टा पशुओं का आतंक है। यह पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। बीते दिनों आपसी सहयोग से ग्राम पंचायत भवन के पास खाली पड़ी जमीन पर गोशाला बनाई थी। यहां रखे गए पशुओं के चारे-पानी की व्यवस्था भी अपनी ओर से की।
विज्ञापन

गांव पहुंची पुलिस ने इन पशुओं को छुड़वा दिया। कहा कि इस तरह से पशुओं को बंद नहीं किया जा सकता। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण बीडीओ से मिलने पहुंचे। बताया कि पंचायत सहायक ने ही उच्च अधिकारियों से गलत शिकायत की थी। इसके बाद इन पशुओं को छुड़वा दिया गया। बीडीओ ने पंचायत सहायक से बात करनी चाहिए मगर उसने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण मिले थे। उन्होंने बताया कि हम अपने खर्च पर गोशाला में पशुओं को रख रहे थे। किसी ने गलत शिकायत कर दी। ग्रामीणों को जल्द आश्रय स्थल का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। - विजय शंकर मणि, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed