फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   villagers blocked the Badaun Highway after found cattle remains in Bareilly

बरेली: पुल के नीचे आठ बोरों में मिले पशु अवशेष, गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं हाईवे पर लगाया जाम

Sun, 24 Sep 2023 12:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Sep 2023 12:31 PM IST
सार

बदायूं हाईवे पर रामगंगा से आगे सरदार नगर के दो पुलों के नीचे आठ बोरों में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े देखकर ग्रामीण जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन
villagers blocked the Badaun Highway after found cattle remains in Bareilly
ग्रामीणों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में गोकशी के मामले थम नहीं रहे। आए दिन कहीं न कहीं गोवंशीय पशु अवशेष मिल रहे हैं। भमोरा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बरेली-बदायूं मार्ग पर सरदार नगर के समीप बने पुल के नीचे आठ बोरों में संरक्षित पशु के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठन के साथ बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बदायूं हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझाकर लोगों को हाईवे से हटाया। 

विज्ञापन


बदायूं हाइवे पर रामगंगा से आगे सरदार नगर के दो पुलों के नीचे आठ बोरों में संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े देखकर ग्रामीण जुट गए। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रेमिका संग मिलकर पत्नी की हत्या: 50 साल के पति ने अपने हाथों से घोंटा गला, फिर शव को खेत में फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के ऊपर हाइवे पर जाकर लोगों ने जाम लगा दिया। करीब 10 मिनट तक हाईवे जाम रहा। सीओ आंवला दीपशिखा और आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझाकर हटाया गया। साथ ही पशु अवशेष का सैंपल लेकर अवशेष जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर दफना दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed