फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers beat a history-sheeter to death after he broke into a house to commit theft in lakhimpur kheri

UP: रात के सन्नाटे में सास-बहू की बहादुरी, चोरी करने घर में घुसे हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों संग पीटकर मार डाला

Sun, 24 May 2026 01:27 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 24 May 2026 01:27 PM IST
सार

यूपी के लखीमुर खीरी के राजापुर बाजार गांव में चोरी की नीयत से घुसे एक हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला जबकि उसके दो साथी भाग निकले। ग्रामीणों से घिरता देखकर चोरों ने दो लोगों पर बांके से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

विज्ञापन
Villagers beat a history-sheeter to death after he broke into a house to commit theft in lakhimpur kheri
lakhimpur kheri murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

लखीमपुर खीरी के खमरिया में शुक्रवार रात राजापुर गांव के लोग गहरी नींद में थे। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। इसी बीच घर के भीतर हुई हल्की खटपट ने पूरे गांव को जगा दिया। 
विज्ञापन


घर में चोरी करने घुसे चोरों का सामना सास-बहू से हो गया। उन्होंने डरने के बजाय बहादुरी दिखाते हुए चोरों का मुकाबला किया और शोर मचाकर पूरे गांव को अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, घर में घुसे चोरों की आहट सुशील की पत्नी सुशीला पत्नी और उसकी पुत्रवधू सुंदरा को हुई। दोनों महिलाएं चुपचाप उठीं और चोरों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ गईं। महिलाओं ने बिना किसी शस्त्र के चोरों से भिड़ते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद बाकी लोग भी आ गए।  ग्रामीणों के मुताबिक गांव और आसपास के इलाकों में बीते कई दिनों से चोरी की घटनाएं हो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पिटाई के दौरान मुन्नीलाल ने बताए थे भागे साथियों के नाम 
राजापुर गांव में ग्रामीणों की पिटाई से बदमाश की मौत के बाद पुलिस भागे दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए बदमाश मुन्नीलाल ने पिटाई के दौरान अपने भागे साथियों के नाम बताए थे। पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले सीतापुर पुलिस ने उसे चोरी के मामले में गिरफ्तार भी किया था। आरोपी सोनेलाल भी हिस्ट्रीशीटर है, जबकि सागर के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। 

कई साल पहले बदमाश सोनेलाल के चाचा की भी पिटाई से हुई थी मौत
चोरी सहित अन्य घटनाओं में शामिल बदमाश संगठित गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक, सोनेलाल का चाचा मतऊ भी तीन-चार साल पहले खमरिया क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने गया था। घटना को अंजाम दे पाता इससे पहले ही घर के लोग जाग गए और बदमाश मतऊ को पकड़ लिया। ग्रामीणों की पिटाई से मतऊ की भी मौत हो गई थी।

चोरी करने घर में घुसे हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला, दो साथी भाग निकले
खीरी के राजापुर बाजार गांव में शुक्रवार देर रात चोरी की नीयत से घुसे एक हिस्ट्रीशीटर को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला जबकि उसके दो साथी भाग निकले। ग्रामीणों से घिरता देखकर चोरों ने दो लोगों पर बांके से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
 

पुलिस ने बताया कि किसान सुशील भार्गव के मकान में देर रात तीन चोर घुस गए। कमरे में सामान खंगालने लगे और बक्से का ताला तोड़ दिया। इस दौरान आहट से सुशील की पत्नी सुशीला और बेटे सुभाष की पत्नी सुंदरा जग गई। उनके बीच काफी देर तक झड़प होती रही। करीब बीस मीटर दूर भाई रामप्रसाद के मकान में सो रहे सुशील के साथ रामप्रसाद का बेटा सतीश (25) भी आ गया। वह भिड़ा तो चोरों ने उसके गले पर बांके से हमला कर दिया।

 

रामप्रसाद के छोटे बेटे अंकित (18) के सीने पर भी बांका मारकर उसे घायल कर दिया। इस बीच शोर सुनकर गांव के कई और लोग आ गए। खुद को घिरता देख बदमाश केले के खेत की ओर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर ग्रामीणों ने पीछा कर हिस्ट्रीशीटर मुन्नीलाल को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लात घूसों और लाठी डंडो से उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसके अन्य दो साथी गांव सुरजनपुर निवासी सोनेलाल और सागर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। 

हिस्ट्रीशीटर पर 35 मुकदमे
मुन्नीलाल (47) राजापुर बाजार से करीब आठ किमी दूर स्थित मंदूरा का रहने वाला था। उसके खिलाफ खमरिया समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट सहित करीब 35 मुकदमे दर्ज थे। भागे दोनों साथियों का भी आपराधिक इतिहास है। 

 

एक चोर की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। गांव वालों ने आत्मरक्षा में चोरों पर हमला किया। मारे गए हिस्ट्रीशीटर मुन्नीलाल के दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। डॉ. ख्याति गर्ग, एसपी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed