फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers are angry over the demolition of the wall of a religious place

Bareilly News: धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 02 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Villagers are angry over the demolition of the wall of a religious place
नवाबगंज। रतना नंदपुर गांव में धार्मिक स्थल की दीवार तोड़ने पर तनाव है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में धार्मिक स्थल पर दरवाजा लगाने के लिए चहारदीवारी बनवाई गई। तय हुआ था कि दोनों रास्तों पर दरवाजे लगाए जाएंगे। आरोप है कि ग्राम प्रधान के पति लाल सिंह एक ओर दरवाजा नहीं लगने दे रहे हैं। शनिवार रात ग्रामीणों ने दूसरी ओर दरवाजा लगाने के लिए दीवार तोड़ दी। सूचना पर गई पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को एसडीएम उदित पंवार को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान रुपेंद्र कुमार, भगवान दास, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed