फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers angry over ration quota selection staged a protest

Bareilly News: राशन कोटा चयन से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना

Thu, 22 Aug 2024 06:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Villagers angry over ration quota selection staged a protest
आंवला।
विज्ञापन

राशन कोटा चयन में मिलीभगत का आरोप लगाकर दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दोबारा से कोटा चयन की मांग की।
बुधवार को ब्लाॅक रामनगर क्षेत्र के गोठा खंडुवा गांव में कोटा चयन को लेकर बैठक हुई थी। लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, सचिव आदि आपस में सांठगांठ कर मनमाने तरीके से एक समूह संचालक के हक में उचित दर विक्रेता की दुकान का आवंटन कर दिया था। समूह में शामिल सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने ग्रामवासियों के विरोध पर सुनवाई नहीं की तो नाराज लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली से तहसील परिसर में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कोटा चयन बैठक को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी नहने राम ने ग्रामीणों को समझाया और बताया कि अगर किसी भी तरीके से कोटा चयन में गड़बड़ी की गई है, तो जांच कराकर दोबारा से बैठक करवाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में सुनील शर्मा, दीपू सिंह, धर्मपाल सिंह, धारा सिंह, महेंद्र पाल, दीनानाथ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed