{"_id":"6aaaef0179d11951910af1e5","slug":"another-case-registered-against-kanhaiya-gulati-and-his-wife-accused-of-multi-crore-fraud-bareilly-news-c-4-bly1015-968524-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करोड़ों की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसकी पत्नी पर एक और रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करोड़ों की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसकी पत्नी पर एक और रिपोर्ट
विज्ञापन
बरेली। कैनविज कंपनी के मालिक फरार कन्हैया गुलाटी और उनकी पत्नी के खिलाफ 23.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में बिथरी चैनपुर थाने में नई रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। कैनविज में निवेश के नाम पर ठगी के 98 मुकदमे देश के अलग-अलग शहरों के थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है।
मोहनपुर निवासी बादाम सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें कैनविज के मालिक कन्हैया गुलाटी से मिलवाया था। कन्हैया गुलाटी के दफ्तर में वह गुलाटी की पत्नी से मिले थे। दोनों ने आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर बादाम सिंह से 22 लाख रुपये निवेश कराए। बादाम सिंह ने अपने पुत्र हिमांशु के भी डेढ़ लाख रुपये कंपनी में लगवाए थे। गुलाटी ने 22 महीने में रकम दोगुनी करने का वादा किया था। अब रुपये मांगने पर गुलाटी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बादाम सिंह का आरोप है कि गारंटी के तौर पर 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिए गए थे। 22 माह में रकम दोगुनी करने का वादा किया गया था। बाद में कन्हैया गुलाटी परिवार समेत फरार और भूमिगत हो गया। बादाम सिंह ने जब रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गुलाटी व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।