फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers adamant on taking out a procession with DJ on Holi in bareilly village

Bareilly News: होली पर डीजे लेकर जुलूस निकालने पर अड़े ग्रामीण, अफसर बोले- नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी

Wed, 12 Mar 2025 07:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 Mar 2025 07:51 PM IST
सार

दुवाहट गांव में 80 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। गांव में होली के दिन डीजे के साथ जुलूस निकालने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। 

विज्ञापन
Villagers adamant on taking out a procession with DJ on Holi in bareilly village
सीओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मुस्लिम बहुल गांव में होली पर डीजे के साथ जुलूस निकालने की मांग पर बुधवार को गांव दुवाहट निवासी तमाम ग्रामीणों ने नवाबगंज में सीओ दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। सीओ और एसडीएम के समझाने के बाद भी ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन


हाफिजगंज थाना क्षेत्र के दुवाहट गांव में होली के दिन डीजे के साथ जुलूस निकालने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय और सीओ हर्ष मोदी ने कई बार गांव जाकर नई परंपरा न डालने को लेकर ग्रामीणों को समझा चुके हैं। इसी मामले को लेकर गांव की महिलाएं और पुरुष ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीओ हर्ष मोदी के कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने डीजे के साथ जुलूस निकालने की अनुमति की मांगी, लेकिन उन्होंने नई परंपरा डालने से मना कर दिया। इससे नाराज ग्रामीण उनके कार्यालय के सामने ही प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: होली से पहले जेल से रिहा हुए 103 साल के गुरदीप, बेटों की साजिश का हुए शिकार; भावुक कर देगी इनकी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे लोग गांव से पलायन कर जाएंगे। मामले की जानकारी मिलते ही एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय भी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। बाद में ग्रामीण मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की बात कहते हुए गांव में जुलूस निकालने की बात कहकर चले गए।

गांव में 80 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के परिवार
दुवाहट गांव में 80 प्रतिशत अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रहते हैं। गांव में देवस्थान के पास रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा है, जिसको लेकर गांव में दूसरे समुदाय के धार्मिक आयोजन पर हिंदू समुदाय के लोग आपत्ति जाहिर करते हैं। इससे दूसरे समुदाय के लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस-प्रशासन लगातार गांव में नजर लगाए बैठी है।

एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि होली के पर्व पर नई परंपरा डालने की किसी को अनुमति नहीं है। ग्रामीणों के साथ वार्ता चल रही है। गांव में धार्मिक स्थल के पास भूमि को लेकर विवाद चला रहा था। उसे भी सुलझा लिया गया है। उसी को लेकर ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। होली का पर्व सभी लोग मिल-जुलकर मनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed