{"_id":"66f0acba6c548369a300e5b4","slug":"villager-who-went-fishing-drowns-in-pond-dies-bareilly-news-c-186-1-sbly1011-101120-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मछली पकड़ने गया ग्रामीण तालाब में डूबा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मछली पकड़ने गया ग्रामीण तालाब में डूबा, मौत
विज्ञापन
सिरौली। तिलक सिंह मौर्य का फाइल फोटो
आठ घंटे के बाद एनडीआरएफ की टीम ने खोज निकाला शव, गांव शिखा बसंतपुर का मामला
सिरौली। शिखा बसंतपुर के समीप तालाब में मछली पकड़ने गए एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बरेली एनडीआरएफ की टीम की मदद से आठ घंटे बाद शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव शिवपुरी के 50 वर्षीय तिलक सिंह मौर्य शनिवार रात दो बजे शिखा बसंतपुर रामगंगा के समीप तालाब में मछली पकड़ने गए। तभी वह किसी समय गहरे पानी में चले गए, इसकी किसी को भनक नहीं लगी। सुबह होने पर लोगों को इसकी जानकारी लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव की खोज के लिए बरेली से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को खोजा। संवाद