फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रामीण की मौत

Mon, 26 May 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Villager dies under suspicious circumstances
मृतक कृष्ण कुमार
भुता। थाना क्षेत्र के गांव साजनपुर में 50 वर्षीय कृष्ण कुमार मिश्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


मृतक के छोटे बेटे शोभित ने बताया कि उनके पिता सुबह सात बजे घर से निकल गए थे। इसी दौरान बारिश भी होने लगी। बारिश रुकने के पश्चात लगभग सुबह दस एक रिश्तेदार के यहां पहुंवा। वहां झोंपड़ी में पिता का शव पड़ा था। उनके हाथों पर चोट के निशान थे, जिससे खून निकल रहा था। शोभित की चीखपुकार सुन आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र कर लिए।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार पेशे से थे कर्मकांड पंडित
मृतक कृष्ण कुमार मिश्रा पेशे से कर्मकांड पंडित थे। उनको दो बेटे व एक बेटी है। अचानक मौत से मृतक की पत्नी अनीता देवी का रो-रो कर हाल बेहाल है। ग्रामीणों के मुताबिक कृष्ण कुमार मिश्रा एक माह पहले दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके दोनों हाथों में चोट लगी थी। उनके हाथों में पट्टी बंधी हुई थी। वह कोई कार्य नहीं कर पाते थे। घटनास्थल पर पुलिस को किसी तरह के संघर्ष व बचाव आदि के साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का किसी से रंजिश से इन्कार
परिजनों ने किसी से रंजिश होने से साफ इन्कार किया है। अभी किसी के विरुद्ध कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। इधर, थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मृतक की मृत्यु कैसे हुई है। इसके बाद ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
--
दिल्ली जा रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
गांव हल्दीकला के जंगल में मिला शव, ग्रामीणों में मची सनसनी

दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव हल्दीकला के जंगल में सीहोर के एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है।
शाही के गांव सीहोर निवासी नत्थू लाल का 30 वर्षीय बेटा संतोष कुमार दिल्ली में रहकर भाई गजेंद्र के साथ काम करता था। संतोष कुमार शुक्रवार को दिल्ली से अपने गांव सीहोर आया था। रविवार दोपहर 12 बजे दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन शाम साढ़े चार बजे हल्दी कला के जंगल में खेत में उसका शव मिला। शाही थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान, चौकी इंचार्ज हल्दीकला रविदत्त शर्मा एवं उपनिरीक्षक नीरज कुमार अपने अधीनस्थों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
संतोष कुमार की पत्नी सरिता इस समय दिल्ली में है। उसका एक साल का बेटा भी है। संतोष की मौत से उसकी मां सुशीला देवी और पिता नत्थू लाल का रो-रोकर हाल बेहाल है। मृतक दो भाइयों एवं दो बहनों में दूसरे नंबर का है।

जहर के खाली पाउच मिले
संतोष कुमार का जहां शव पड़ा है। वहां से कुछ दूर जहर के खाली पाउच पड़े मिले हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक ने किसी प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की है। कुछ लोग इसे पति-पत्नी के विवाद से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोग युवक को जबरदस्ती जहर खिलाने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। इधर, थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

मृतक कृष्ण कुमार

मृतक कृष्ण कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed