फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager dies hit by bike in bareilly

Bareilly News: फोन पर बात करते बाइक चला रहा था युवक, टक्कर लगने से ग्रामीण की मौत

Fri, 15 Nov 2024 12:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Nov 2024 12:53 PM IST
सार

बरेली में बाइक सवार की लापरवाही से एक ग्रामीण की जान चली गई। युवक फोन पर बात करते हुए बाइक चला रहा था। उसकी बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Villager dies hit by bike in bareilly
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करगैना निवासी प्यारेलाल साहू (50) बृहस्पतिवार दोपहर कहीं से टेंपो से करगैना पहुंचे थे। यहां से घर जाने के लिए बदायूं रोड पर बढ़े, तभी उनको बाइक की टक्कर लग गई। हादसे के वक्त बाइक सवार मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। 
विज्ञापन


टक्कर से प्यारेलाल साहू गंभीर घायल हो गए। उन्हें बदायूं रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां शाम को डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शुक्रवार को उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में स्कूल बस से टकराई पिकअप, दो चोटिल
फतेहगंज पूर्वी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े नौ बजे के करीब दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक पिकअप फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से उतरते ही एक खाली स्कूल बस से टकरा गई। इसमें पिकअप चालक सतीश निवासी दिल्ली और गोरखपुर निवासी सरबजीत को हल्की चोटें आई थीं। 

गनीमत रही कि उस दौरान बस में बच्चे सवार नहीं थे अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे के बाद राजमार्ग पर जाम लगने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को एक साइड हटवाकर यातायात आवागमन सुचारू करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed