फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   village head alleges a girl teaches children in school instead of headmaster in bareilly

किराये की टीचर: स्कूल में प्रधानाध्यापिका की जगह बच्चों को पढ़ाती है गांव की लड़की, प्रधान ने लगाया आरोप

Thu, 07 Dec 2023 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Dec 2023 02:58 PM IST
सार

प्रधान का आरोप है कि स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका ने अपने स्थान पर एक अप्रशिक्षित युवती को तैनात कर रखा है। प्रधानाध्यापिका उसे पढ़ाने के एवज में हर महीने पांच हजार रुपये देती हैं। 

विज्ञापन
village head alleges a girl teaches children in school instead of headmaster in bareilly
बच्चों को पढ़ाती गांव की युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के विकासखंड भुता के गांव काली नगला स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका अपनी जगह गांव की लड़की से बच्चों को पढ़वाती हैं। इसके लिए वह उसे पगार भी देती हैं। यह आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान और उनके पति ने बीएसए से शिकायत की है। साथ ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाती युवती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला है। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान अखिलेश यादव के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापिका ने अपने स्थान पर पांच हजार रुपये में एक अप्रशिक्षित युवती को तैनात कर रखा है। वह युवती ही बच्चों को पढ़ाती है। आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका अपनी मनमर्जी से स्कूल आती जाती हैं। शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर भी अपने पास ही रखती हैं। 
विज्ञापन

 

प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका का दूसरों के प्रति व्यवहार भी ठीक नहीं है। मिडडे मील या अन्य किसी मद की खर्च की जानकारी मांगो तो वह भड़क जाती हैं। प्रधान पति ने इसकी शिकायत बीएसए से की है। उन्होंने वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर डाले हैं, जिसमें युवती बच्चों को पढ़ाते हुए दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed