फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vigilance raid in Fort area, electricity theft caught in 12 houses

Bareilly News: किला क्षेत्र में विजिलेंस का छापा, 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raid in Fort area, electricity theft caught in 12 houses
18 चोर पकड़ने की चर्चा, आरोप- समझौता होने के बाद छोड़ा
विज्ञापन

बरेली। विद्युत निगम की विजिलेंस ने शहर के किला थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में छापामारी करके 12 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चर्चा है कि 18 घरों में चोरी पकड़ी गई, समझौता होने के बाद अन्य को छोड़ दिया गया।
किला उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में ओवरलोडिंग और हाई लाइनलॉस की समस्या है। इसके चलते आए दिन फॉल्ट भी होते हैं। मंगलवार को इंस्पेक्टर प्रवर्तन दल प्रथम ताहिर हुसैन, उपखंड अधिकारी तृतीय रवेंद्र कुमार के नेतृत्व ने टीम ने किला क्षेत्र के जखीरा में नईम खां, घेर शेर मिट्ठू में फखरुद्दीन, सुहाना पत्नी शमशाद, तबस्सुम पत्नी अनीस मियां, शहनवाज पत्नी सााकिर, निदा पत्नी अमन के घर में चोरी पकड़ी।
विज्ञापन

जखीरा कुबड़ी पाकड़ में चांद मिया, मलूकपुर में रेहाना पत्नी रियासत, आसमा पत्नी नसीम और मलूकपुर नाले वाली मस्जिद के पास जमुर्रत जहां पत्नी मोइन के घरों में चोरी की बिजली का इस्तेमाल होता मिला। इनके यहां कटिया डालकर और बिजली केबल बाइपास कर चोरी की जा रही थी। जिन लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई वह मंगलवार और बुधवार को सर्किट हाउस के पास स्थित विजिलेंस थाने के चक्कर लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा है कि कुछ लोगों से सौदेबाजी के बाद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। सौदेबाजी के बाद कुछ मामलों में विद्युत लोड कम करके रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस बारे में सीओ विजिलेंस मीनाक्षी शर्मा से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका सीयूजी नंबर स्विच ऑफ आता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed