फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vidhyak nidhi

विधायक निधि के 96 काम शुरू तक नहीं हुए

Thu, 11 Dec 2014 08:45 PM IST
बीरेली
बीरेली Updated Thu, 11 Dec 2014 08:45 PM IST
विज्ञापन
vidhyak nidhi
 प्रधानमंत्री भले ही जनप्रतिनिधियों से एक गांव गोद लेकर उसे आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की अपील कर चुके हैं लेकिन माननीय खुद अपनी निधि से स्वीकृत कामों के प्रति जागरूक नहीं है। चालू वर्ष में नौ विधायक और एक एमएलसी की निधि से स्वीकृत 96 काम शुरू तक नहीं हो पाए हैं। दो साल पुरानी विधायक निधियों से स्वीकृत ढाई सौ से ज्यादा काम अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2014-15 में नौ विधायकों और एक एमएलसी की निधि से 578.64 करोड़ के काम स्वीकृत किए गए। इनमें 96 काम तो आठ माह बीतने के बाद भी शुरू  नहीं हो पाए हैं। वित्तीय वर्ष समाप्त होने में चार महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में विधायक निधि के महज आठ काम ही पूरे कर पाना अफसरों और कार्यदायी संस्था की लापरवाही उजागर करता है। हालांकि डीआरडीए की फाइलों में 68 कामों को प्रगति पर दिखाया गया है, मगर हकीकत में इन कामों की प्रगति भी न के बराबर है। विधायक निधि से स्वीकृत सड़क, खड़ंजा, श्मशान, बारातघर निर्माण आदि के अधिकांश काम आरईएस के पास हैं। कार्यदायी संस्था आरईएस विधायक निधि के दो साल पुराने सड़क, श्मशान, बारातघर, द्वार निर्माण और बिजली की लाइनें बिछाने संबंधी दो सौ से ज्यादा काम भी अभी पूरे नहीं कर पाई है। चालू वर्ष में विधायक अपनी निधि की डेढ़ करोड़ से ज्यादा की रकम स्कूलों में बिल्डिंग निर्माण और फर्नीचर खरीद के नाम पर आवंटित कर चुके हैं। यही रकम खर्च में दर्शायी गई है।  
विज्ञापन


विधायकों के कामों और आवंटित रकम की स्थिति (रकम लाख में)
विधायक का नाम          स्वीकृत काम  स्वीकृत बजट   व्यय   अनारंभ काम
धर्मपाल सिंह (आंवला)     03            8.50           7.0         01
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिपाल सिंह (एमएलसी)  03            15.0           6.0         01
केसर सिंह    (एमएलसी)   20            92.45         42.7       18
राजेश अग्रवाल (कैंट)       17           63.62            3.0        16
शहजिल इस्लाम (भोजीपुरा) 15           71.87           41.3       02
सुल्तान बेग  (मीरगंज)         25        132.52          82.97     24
सियाराम सागर (फरीदपुर)    16            79.46           7.5         16
डा. अरुण कुमार (शहर)      03            11.27           3.05       03
वीरेंद्र सिंह (बिथरी चैनपुर)    01           19.05            शून्य        01
अताउर रहमान (बहेड़ी)       14            84.87           1.6         14

               कुल              117          578.64           173.54   96


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed