फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video viral of vegetable vendor urinating on a handcart IN BAREILLY

UP: सब्जी पर पेशाब करके बेचता था विक्रेता...कार में बैठे युवकों ने बनाई वीडियो, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 17 Sep 2022 12:43 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 17 Sep 2022 12:43 PM IST
सार

बरेली में सब्जी विक्रेता का ठेले पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हो रहा है। जनकपुरी पार्क के नजदीक कार सवार लोगों ने पकड़कर सब्जी विक्रेता को प्रेमनगर थाना पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Video viral of vegetable vendor urinating on a handcart IN BAREILLY
पुलिस की गिरफ्त में सब्जी विक्रेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक सब्जी विक्रेता को कुछ लोगों ने सब्जी लदे ठेले पर पेशाब करते पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूरे मामले का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के नेता कर्मचारी नगर रोड निवासी दुर्गेश कुमार गुप्ता की ओर से थाना प्रेमनगर में सब्जी विक्रेता के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पुलिस के पूछताछ करने पर सब्जी विक्रेता ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार है। इससे उसे जल्दी-जल्दी पेशाब आती है। शुक्रवार को सब्जी बेचने जाते समय रास्ते में पेशाब लगीं तो आसपास कोई जगह न होने पर उसने ठेले की ओट में ही पेशाब कर ली थी। पहले भी वह ऐसा कर चुका है। 
विज्ञापन


दुर्गेश ने बताया कि शुक्रवार अपरान्ह करीब तीन बजे थाना इज्जतनगर इलाके के गांव परतापुर निवासी सब्जी विक्रेता शरीफ खां जनकपुरी में फेरी लगाकर सब्जी बेच रहा था। पार्क के पास से गुरने पर उसने ठेला रोक लिया। यह देखने के लिए कि कोई उसे देख तो नहीं रहा है, इधर-उधर नजर दौड़ाई और फिर सब्जी लदे ठेले पर पेशाब कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दूर कार में बैठे लोग यह सब देख रहे थे। उन्होंने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। पेशाब करने के बाद शरीफ ठेला लेकर आगे बढ़ा तो कार में
बैठे लोगों ने उसे पकड़ लिया। इन लोगों ने उसे वीडियो बनाने की जानकारी देकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पेशाब करने की बात स्वीकार कर ली। 

इस बीच वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सब्जी विक्रेता को प्रेमनगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed