{"_id":"5ffa06308ebc3e3188122b29","slug":"video-viral-of-police-beaten-bareilly-news-bly4331721161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बरेली। भमोरा थाने में एक युवक से पुलिस की मारपीट का बीस दिन पुराना वीडियो आईपीएस अमिताभ ठाकुर के ट्वीट के साथ वायरल हो गया है। अमिताभ ठाकुर ने ट्वीट में युवक को जूते से मारने की बात कही है। खुद पीड़ित ने भी इस मामले में आईजी से शिकायत की है। आईजी ने इस पर जांच का आदेश दे दिया है।
शनिवार सुबह अमिताभ ठाकुर के ट्वीट से भमोरा का यह मामला चर्चा में आया। इसमें चश्मदीद के हवाले से कहा गया था कि आठ नवंबर को लंगुरा गांव में रहने वाले वीरेंद्र और उसकी पत्नी को भमोरा की सरदार नगर चौकी के प्रभारी प्रमोद और सिपाहियों ने जमकर पीटने के साथ उसके मुंह में जूता तक घुसेड़ दिया। महिला को जिला अस्पताल भेजा गया फिर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस ट्वीट पर आईजी रेंज राजेश पांडेय ने पुलिस को तत्काल इस मामले में त्वरित कार्रवाई का आदेश दे दिया।
इधर, वीरेंद्र का भी एक अलग वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कह रहा है कि पुलिस ने बिना वजह उसकी पिटाई की। वह अपनी पत्नी का इलाज करा रहा था। शुक्रवार को उसने आईजी से पुलिस वालों के खिलाफ शिकायत की। कई लोगों ने वीडियो को रीट्वीट करके दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस ने खारिज किए मारपीट के आरोप
बरेली पुलिस ने ट्वीटर पर जवाब दिया कि 21 दिसंबर को यूपी 112 को जगन्नाथ ने सूचना दी कि लंगुरा में उनका भाई वीरेंद्र नशे में अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा है। सूचना पर पीआरवी और सरदार नगर चौकी प्रभारी भी सिपाही के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मी नशे में धुत वीरेंद्र को साथ ले जाने लगे तो किसी ने वीडियो बना लिया। लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी है तो पुलिस घरवालों को उसका इलाज कराने की बात कहकर चली आई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि वीडियो इसी गांव के एक सिपाही ने वायरल किया है जो चंदौली में तैनात है। उसके खिलाफ भमोरा थाने में पहले से रिपोर्ट दर्ज है। वीडियो में वह खुद लाल जैकेट में दिखाई दे रहा है।
00
गांव लंगुरा में युवक ने 21 दिसंबर को शराब पीकर हंगामा किया तो उसके परिवार की सूचना पर यूपी 112 पुलिस और सरदार नगर चौकी इंचार्ज मौके पर गए थे। पुलिस ने वहां किसी से अभद्रता नहीं की थी। वायरल वीडियो की जांच करा ली गई है। इसमें अभद्रता की बात सामने नहीं आई है। -डॉ. संसार सिंह, एसपी देहात