फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of shooters who came to meet Ashraf in Bareilly jail went viral

Bareilly News: बरेली जेल में अशरफ से मिलने आए शूटरों का वीडियो वायरल

Mon, 24 Apr 2023 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Video of shooters who came to meet Ashraf in Bareilly jail went viral
बरेली। प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड की योजना 11 फरवरी को बरेली के केंद्रीय कारागार टू में बनाई गई थी, यह बात काफी पहले साबित हो चुकी है। अब जेल में अशरफ से मिलने आए असद समेत शूटरों का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

11 फरवरी को हुई इस मुलाकात का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज, असद, उस्मान और गुलाम के चेहरे साफतौर पर पहचान में आ रहे हैं। इनमें से गुड्डू मुस्लिम को छोड़कर बाकी तीनों एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। बाकी शूटर अभी तक फरार हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ की जांच में अतीक अहमद के बेटे असद का आधार कार्ड पर्ची के साथ मिला था। दोपहर 1.22 बजे सात से आठ लोग जेल आए थे जो 3.14 बजे बाहर निकले। पौने दो घंटे जेल में बिताने के बाद वे चले गए। इससे पहले 26 सितंबर 2021 से 26 जून 2022 के बीच में नौ मुलाकातें कंप्यूटराइज्ड पर्ची से कराई गई थीं। शेष 23 मुलाकातें 14 आवेदन पत्रों पर मैनुअल तरीके से कराई गई थीं। इन मुलाकातों के लिए केवल दो से तीन लोगों के नाम पते और पहचान पत्र जमा कराए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बिंदुओं पर जांच के बाद पुलिस व डीआईजी जेल की रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक समेत सात अधिकारी व कर्मचारी निलंबित हो चुके हैं। जेल वार्डर शिवहरि अवस्थी व मनोज गौड़ अभी जेल में बंद हैं। इनके खिलाफ एसआईटी मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है। अब वीडियो वायरल होने से उमेश पाल हत्याकांड की दोबारा चर्चा होने लगी है।

राशिद-फुरकान को सद्दाम-लल्ला लाए थे मिलवाने
बिथरी पुलिस व एसआईटी ने अशरफ से मुलाकात करने वाले जिन राशिद और फुरकान को गिरफ्तार किया था, वे भी अशरफ को नहीं जानते थे। राशिद ने बताया कि लल्ला गद्दी उसका फुफेरा भाई है। बिरादरी का होने के नाते वह उसे 25 जनवरी को अशरफ से मिलवाने ले गया था। इस दौरान जाइद गद्दी, बब्बू गद्दी आदि लोग साथ थे। इधर, फुरकान ने बताया था कि मौसेरे भाई नाजिश के दोस्त लल्ला गद्दी के साथ सद्दाम को दो साल पहले देखा था। सद्दाम से भी वह इंस्टाग्राम के जरिये जुड़ गया था। एक बार सद्दाम ने उसे बुलाया कि अशरफ से मिलने कुछ लोग आ रहे हैं तो वह भी कभी जेल न देखने की वजह से चला आया। इसी में वह फंस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed