{"_id":"666bb09905b0a9f59507a4ff","slug":"video-of-officer-getting-massage-from-a-man-goes-viral-in-bareilly-2024-06-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नगर निगम में युवक से मालिश कराते कर अधीक्षक का वीडियो वायरल, मुख्य कर अधिकारी ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नगर निगम में युवक से मालिश कराते कर अधीक्षक का वीडियो वायरल, मुख्य कर अधिकारी ने मांगा जवाब
Fri, 14 Jun 2024 08:35 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 14 Jun 2024 08:35 AM IST
सार
बरेली के नगर निगम स्थित दफ्तर में शर्मनाक मामला सामने आया है। दफ्तर में कर अधीक्षक ने एक युवक से अपने अंगूठे की मालिश कराई। किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अंगूठे की मालिश कराते कर अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नगर निगम स्थित दफ्तर में बैठकर हाथ के अंगूठे की मालिश कराते हुए कर अधीक्षक का वीडियो वायरल हुआ है। मामला सुर्खियां बनने के बाद कर अधीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही उन्हें कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कर अधीक्षक रामसेवक कुर्सी पर बैठकर मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहे हैं। एक युवक उनके हाथ के अंगूठे की मालिश कर रहा है। 1:29 मिनट के इस वीडियो को कार्यालय में बैठे किसी व्यक्ति ने ही बनाया। बाद में इसे वायरल कर दिया। इसके बाद निगम में चर्चाएं शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कर्मचारियों पर मालिश करने का दबाव डाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी जाने के डर से कर्मचारी शिकायत करने से कतरा रहे थे। वह कई कर्मचारियों से घर के छोटे-मोटे काम भी कराते हैं। आरोपों पर कर अधीक्षक का पक्ष जानने के लिए जब उन्हें कॉल की गई तो उनका फोन स्विच ऑफ आया। काफी प्रयास के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
पिता की जगह काम पर आता है मालिश करने वाला युवक
वीडियो में मालिश करते दिख रहे युवक के पिता नगर निगम के कर विभाग में तैनात हैं। वह पिदले करीब पांच महीने से बीमार होने की वजह से कार्यालय नहीं आ रहे। उनकी जगह बेटा ड्यूटी पर आता है।
मुख्य कर अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
वीडियो में मालिश करते दिख रहे युवक के पिता नगर निगम के कर विभाग में तैनात हैं। वह पिदले करीब पांच महीने से बीमार होने की वजह से कार्यालय नहीं आ रहे। उनकी जगह बेटा ड्यूटी पर आता है।
मुख्य कर अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कर अधीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।