फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended

रिश्वत लेेते लेखपाल का वीडियो वायरल, निलंबित

Wed, 18 Aug 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended
लेखपाल का वायरल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एसडीएम ने तहसीलदार को सौंपी प्रकरण की जांच

विज्ञापन
बरेली। सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम सदर ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया। तहसीलदार को प्रकरण की जांच सौंप दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते हुए भी दिखाई दे रहा है। प्रकरण में रिश्वत लेते हुए वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
मंगलवार को सदर तहसील में तैनात एक लेखपाल का रिश्वत के रुपये लेते हुए वीडियो वायरल हुआ। आरोप है कि लेखपाल 15 से 17 हजार रुपए लिए बिना किसी फरियादी का कोई काम नहीं करता। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। लेखपाल की पहचान अभिषेक तोमर के रूप में हुई है। उसके पास रामगंगा, फंगुरी, महेशपुरा और रौंधी क्षेत्र का चार्ज है। वायरल वीडियो में हुई बातचीत में जब वह पैसे ले लेता है तो बाद में किसी व्यक्ति से फोन पर पूछता है कि यह पहले कितने पैसे देकर गए थे। जिसके बाद दोनों में बातचीत होती है, और पैसे देने वाला व्यक्ति चला जाता है।
विज्ञापन

आरोप है कि लेखपाल ने ग्राम प्रधान की मिलीभगत कर ग्राम समाज की जमीन पर दुकानें बनवाई हैं। तहसील में हर काम का रेट भी तय कर रखा है। एसडीएम सदर विशु राजा के पास वीडियो पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से उसे निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश तहसीलदार गौतम सिंह को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरियादी ने धमकाने का लगाया आरोप

बताते हैं कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के बारे में जब लेखपाल को पता चला तो उसने एक सुनसान जगह पर उसे बुलाकर धमकी दी। वीडियो वायरल करने पर गाड़ी के नीचे दबने या गोली लग जाने की बात कही। वहीं आरोपी लेखपाल अभिषेक तोमर का कहना है कि उसने रिश्वत नहीं ली। जिस व्यक्ति ने वीडियो बनाया है। उससे उसका पुराना लेन-देन चलता रहता है।

‘रिश्वत लेते हुए लेखपाल का वीडियो संज्ञान में आते ही तत्काल उसे निलंबित करने का आदेश एसडीएम सदर को दिया। किसी कर्मचारी के भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोप पत्र के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’ - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed