फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim man leave village hurt by beating of girlfriend family in budaun

प्रेमिका की मां ने दिया 'धोखा': बेटी से शादी कराने के बहाने बुलाया, फिर की ऐसी करतूत सदमे में प्रेमी

Tue, 30 May 2023 01:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 May 2023 01:02 PM IST
सार

युवक दिल्ली से जब युवती को पंजाब ले गया, तब युवती की मां ने युवक से फोन पर कहा था कि उसको परिवार के सभी लोग पसंद करते हैं। वह रजामंदी से शादी कर देंगे। इस आश्वासन पर वह गांव आया तो उसके साथ अमानवीय सलूक किया गया। 

विज्ञापन
victim man leave village hurt by beating of girlfriend family in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी का काला मुंह करने के बाद जूतों की माला डालकर गांव में घुमाया। इस दौरान प्रेमिका से भी उसको पिटवाया। काफी देर तक उसकी जूता-चप्पलों से पिटाई की गई। इस घटना के बाद से युवक सदमे में है। बताया गया है कि वह गांव छोड़कर कहीं चला गया है। 

विज्ञापन


रविवार को युवक को गांव में काला मुंह कर जूतों की माला पहनाकर घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने के बाद आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की थी। सोमवार को युवक पूरे दिन घर में ही रहा। वह शर्मिंदगी की वजह से घर से बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से युवक के माता-पिता भी कहीं चले गए। सोमवार देर शाम ग्रामीणों ने बताया गया कि युवक भी कहीं चला गया। गांव के लोग कह रहे थे कि इतनी बेइज्जती के बाद गांव में कैसे रुका जा सकता था। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से युवक के साथ हुई घटना को गलत बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के बहाने से बुलाया था

मुंह काला कर जूतों की माला पहनाकर जिस युवक को घुमाया गया, उसको शादी के बहाने से बुलाया गया था। युवक दिल्ली से जब युवती को पंजाब ले गया, तब युवती की मां ने युवक से फोन पर कहा था कि उसको परिवार के सभी लोग पसंद करते हैं। 

संबंधित खबर- प्रेमिका ने रो-रोकर मारी प्रेमी को चप्पल: परिजनों ने युवती से जबरन पिटवाया, मुंह काला कर पहनाई जूतों की माला

इस रिश्ते से किसी को एतराज नहीं है। वह रजामंदी से शादी कर देंगे। इसलिए युवक प्रेमिका को दिल्ली छोड़ गया। इसके बाद युवती उससे फोन पर लगातार बात करती रही। इधर, युवती को उसके परिजन गांव ले आए। बाद में युवक को शादी के बहाने से गांव बुलाया और बेइज्जत किया गया। 

आरोपी महिला का शांतिभंग में चालान

युवक के मुंह पर कालिख पोतकर उसको जूतों की माला पहनाकर पिटाई करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी महिला अनीता को गिरफ्तार कर लिया। उसका शांतिभंग की धाराओं में चालान किया। एसएचओ सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed