बिन ब्याही मां: बरेली में दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बच्ची को जन्म, पति के तौर पर लिखाया आरोपी का नाम
Bareilly News: बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसका यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तब शादी से इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने सीएसची में बच्ची को जन्म दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के नवाबगंज में शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, यौन शोषण से गर्भवती हुई युवती बिन ब्याही मां बन गई। उसने बुधवार को सीएचसी में एक बच्ची को जन्म दिया है। सीएचसी के अभिलेखों में युवती ने आरोपी का नाम पति के तौर पर दर्ज कराया है। साथ ही, पुलिस पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हरियाणा में रहकर मजदूरी करती थी युवती
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की युवती परिवार के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करती है। भुता थाना क्षेत्र के गांव ढकनी का युवक भी वहीं रहकर मजदूरी करता था। वहां दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया। युवती का आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा।
ये भी पढ़ें- UP: मौलाना तौकीर रजा ने संभल हिंसा में मारे गए पांच युवकों को कहा शहीद, इस एलान के बाद खुफिया एजेंसियां अलर्ट
तीन अक्तूबर को दर्ज कराई थी रिपोर्ट
जब वह गर्भवती हुई तो युवक शादी की बात से मुकर गया। मामले को बढ़ता देख युवती की मां उसे लेकर गांव लौट आई। पीड़ित युवती ने एसएसपी के आदेश पर थाना हाफिजगंज में आरोपी के खिलाफ तीन अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वहीं गर्भवती युवती ने बच्ची को जन्म दिया है।
सीओ नवाबगंज हर्ष मोदी ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान दर्ज करा दिए गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवती ने बच्ची को जन्म दिया है, इसकी जानकारी नहीं है।