फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victim girl could not identify the accused from the sketch in Bareilly

बरेली दुष्कर्म कांड: स्केच से आरोपी की पहचान नहीं कर सकी पीड़िता, सिटी स्टेशन के पास हुई थी दरिंदगी

Tue, 15 Apr 2025 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 06:24 PM IST
सार

बरेली में सिटी स्टेशन के पास 24 मार्च की रात किसी ने किशोरी को दबोच लिया था। उससे दरिंदगी की थी। पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर स्केच बनवाया गया, लेकिन फिर भी पीड़िता आरोपी की पहचान नहीं कर सकी। 

विज्ञापन
Victim girl could not identify the accused from the sketch in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सिटी रेलवे स्टेशन पर एटा की किशोरी के साथ दरिंदगी करने वाले का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। पीड़िता से पूछताछ के आधार पर जीआरपी ने जो स्केच बनवाया था उसके जरिये भी पीड़िता आरोपी की पहचान नहीं कर सकी है। इधर, सिटी स्टेशन पर आरपीएफ थाने के सीसीटीवी कैमरे की एक फुटेज के जरिये संदिग्ध की पहचान की कोशिश में भी कामयाबी नहीं मिल रही है। मंगलवार को जीआरपी ने जंक्शन के सफाई कर्मचारियों और वेंडर्स को संदिग्ध का स्केच व वीडियो दिखाकर पहचान की कोशिश की।

विज्ञापन


24 मार्च की रात हुई थी घटना 
परिवार के साथ पूर्णगिरी से लौट रही एटा के एक मोहल्ले की किशोरी के साथ 24 मार्च की रात सिटी स्टेशन के पास किसी ने दरिंदगी की थी। किशोरी अपने परिवारवालों के साथ शाम सात बजे बरेली सिटी स्टेशन पर उतरी थी। यहां से सभी को रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस से कासगंज जाना था। रात आठ बजे ट्रेन आई तो सभी लोग ट्रेन में चढ़ गए। अंदर जाने पर पता लगा कि वह रिजर्व कोच में आ गए हैं। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और यह लोग चलती ट्रेन से उतरने लगे। बेटी नहीं दिखी तो उन्होंने उसे खोजा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: 20 हजार रुपये रिश्वत लेते टेक्सटाइल इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों तक चला था किशोरी का उपचार 
कुछ देर के बाद वह प्लेटफार्म नंबर एक पर बदहवास हालत में आती दिखी। उसने बताया कि उसके साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। कई दिन तक अस्पताल में भर्ती करने के बाद किशोरी को घेर भेज दिया गया है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। सिटी रेलवे स्टेशन और जंक्शन जीआरपी के साथ सिविल पुलिस व एसओजी की टीमें भी दरिंदे को खोलने में लगी हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी परवेज खान ने बताया कि आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है। सभी पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed