Shahjahanpur News: दबंगों ने जमीन पर कर लिया कब्जा, खौफ के कारण पीड़ित परिवार ने गांव छोड़ा
गांव सिसोरा के भगवानदास ने दबंगों के खौफ से परिवार के साथ गांव छोड़ दिया है। आरोप है कि दबंगों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने और झूठ मामले में फंसाने की धमकी दी है।
विस्तार
मोहित ने डीएम को भेजे पत्र में कहा है कि उनके ताऊ भगवानदास की तीन एकड़ जमीन गांव सिसौरा सिसौरी में है। कुछ दबंगों ने जमीन पर अपना मालिकाना हक जताकर मुकदमा कर दिया। ताऊ जिला न्यायालय और कमिश्नर के यहां से मुकदमा जीत गए। इसके बाद 10 जनवरी को दबंगों ने ताऊ की तीन एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया। फसल नष्ट कर दी।
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी
मोहित का कहना है कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने और झूठे मामले में फंसा देने की धमकी दी। उनके खौफ से ताऊ परिवार सहित गांव छोड़ गए। बंडा पुलिस को तहरीर दी पर कार्रवाई नहीं की गई।भगवानदास के पुत्र राकेश ने मोबाइल पर बताया कि परिवार अब तिलहर में भाई राजेश कुमार के पास रह रहा है। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि परिवार में ही जमीन का विवाद है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गांव से किसी के पलायन की कोई सूचना नहीं है।
सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामले की जानकारी करा रहे हैं। इस तरह का कोई मामला है तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी और कार्रवाई भी होगी।