फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   vicious person fraudulently took a loan of Rs 25 lakh from the bank in Bareilly

Bareilly: मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत शातिर ने दूसरे के प्लॉट पर लिया 25 लाख रुपये का लोन

Thu, 08 Feb 2024 07:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Feb 2024 07:46 PM IST
सार

बरेली में एक शातिर ने बैंक से 25 लाख रुपये का लोन लिया और किसी अन्य का प्लॉट बैंक के पास बंधक रख दिया। लोन जमा न होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
vicious person fraudulently took a loan of Rs 25 lakh from the bank in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत एक शातिर ने बैंक से 25 लाख रुपये का लोन लिया और किसी अन्य का प्लॉट बैंक के पास बंधक रख दिया। लोन जमा न होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


निजी बैंक की राजेंद्र नगर शाखा में मुंशीनगर निवासी आशीष जिंदल ने लोन के लिए आवेदन किया था। गारंटी के तौर पर आशीष ने बिहारमान नगला स्थित 65 गज के प्लॉट को बंधक रखा था। बैंक ने 25 लाख का लोन पास कर दिया। वर्ष 2019 तक आशीष ने लोन की किश्त जमा की। इसके बाद आशीष का खाता अनियमित हो गया।
विज्ञापन


सरफेसी अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए बंधक रखी गई। संपत्ति की जांच की गई तो पता चला कि प्लॉट शकील अहमद के नाम है। लेखपाल से भी जांच कराई गई तो बंधक रखी गई जमीन नहीं मिल सकी। आशीष जिंदल ने धोखाधड़ी कर दूसरे की जमीन का मूल्यांकन कराकर लोन लिया था। बैंक के मुख्य प्रबंधक ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed