फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vicious beauties Two girls attended the wedding met the guests

शातिर हसीनाएं: शादी में शामिल हुईं दो लड़कियां, मेहमानों से की मुलाकात, मौका मिलते ही कर दिया हाथ साफ

Mon, 28 Nov 2022 10:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 28 Nov 2022 10:26 PM IST
सार

चोरी करने वाली युवतियां शादी समारोह में शाम छह बजे से मौजूद थीं। वे परिवार के साथ ही मेहमानों से भी काफी घुल-मिल गई थीं। इससे किसी को उन पर शक ही नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में युवतियां विवाह समारोह में तमाम मेहमानों से बात करती भी दिख रही हैं। कई लोगों ने भी उन्हें बैग लेकर जाते देखा, लेकिन यह सोचकर नहीं टोका कि शायद वे कन्या पक्ष के परिवार की हैं।

विज्ञापन
Vicious beauties Two girls attended the wedding met the guests
दोनों लड़कियां शादी से लाखों के गहने लेकर फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बीएसएनएल के सेवानिवृत्त उप खंड अभियंता (एसडीई) प्रमोद कुमार की बेटी के शादी समारोह से 10 लाख के जेवर-नकदी चोरी हो गए। घटना को दो बाहरी युवतियों ने अंजाम दिया। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। बारादरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर निवासी प्रमोद की बेटी की रविवार को बीसलपुर रोड स्थित किंग्स हैरिटेज में शादी थी। रात में 11:45 पर जब जयमाला की रस्म हो रही थी तो प्रमोद बेटे अरुण से बोलकर सोफे पर बैग रखकर स्टेज पर चले गए। अरुण का ध्यान हटते ही बैग चोरी हो गया। बैग में पांच लाख की नकदी, सोने के दो हार और छह अंगूठी थीं। प्रमोद ने स्टेज से लौटने पर बैग गायब देखा तो तुरंत बारादरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो उसमें दो युवतियां बैग लेकर सेटेलाइट की तरफ भागती दिखाई दीं। पुलिस फुटेज से युवतियों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

 


छह बजे से विवाह समारोह में मौजूद थीं युवतियां
चोरी करने वाली युवतियां शादी समारोह में शाम छह बजे से मौजूद थीं। वे परिवार के साथ ही मेहमानों से भी काफी घुल-मिल गई थीं। इससे किसी को उन पर शक ही नहीं हुआ। सीसीटीवी फुटेज में युवतियां विवाह समारोह में तमाम मेहमानों से बात करती भी दिख रही हैं। कई लोगों ने भी उन्हें बैग लेकर जाते देखा, लेकिन यह सोचकर नहीं टोका कि शायद वे कन्या पक्ष के परिवार की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक ने उठाया बैग, दूसरी करती रही इंतजार
सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई घटना में साफ दिख रहा है कि एक युवती ने बैग उठाया और गेट की ओर बढ़ गई, जबकि दूसरी युवती कुछ दूरी पर उसका इंतजार करते हुए किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसके बाद दोनों एक साथ बाहर की तरफ भाग जाती हैं। इस दौरान बैग उठाने वाली युवती कई लोगों के पास से गुजरी लेकिन किसी को उस पर शक नहीं हुआ। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवतियों की शिनाख्त कर उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभिषेक कुमार, इंस्पेक्टर बारादरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed