{"_id":"6a9c79e48ae2def93d0796db","slug":"vice-chancellor-inspects-media-center-at-ruvivi-bareilly-news-c-4-bly1015-961098-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रुविवि में कुलपति ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रुविवि में कुलपति ने किया मीडिया सेंटर का निरीक्षण
Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने किया निरीक्षण, डिजिटल मीडिया और पॉडकास्ट स्टूडियो विकसित करने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बरेली। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार शिक्षा को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की कवायद शुरू हो गई है। नवनियुक्त कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने शनिवार देर शाम मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों और स्टूडियो की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मीडिया लैब व मीडिया सेंटर को अत्याधुनिक तकनीक, डिजिटल संसाधनों और व्यावहारिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
कुलपति ने शिक्षकों और अधिकारियों से विद्यार्थियों को तकनीक आधारित प्रशिक्षण देने की संभावनाओं पर चर्चा की। प्रस्तावित योजना में आधुनिक कैमरा सिस्टम, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग व एडिटिंग सुविधाएं विकसित करने पर जोर है। विद्यार्थियों को न्यूज प्रोडक्शन, कैमरा संचालन, वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक्स, ऑडियो प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आधुनिक पॉडकास्ट स्टूडियो बनाने की भी तैयारी है। यहां विद्यार्थी पॉडकास्ट, साक्षात्कार और संवाद कार्यक्रम तैयार कर सकेंगे। इसके अलावा मोबाइल जर्नलिज्म, सोशल मीडिया कंटेंट और डिजिटल स्टोरी टेलिंग को प्रशिक्षण का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कुलपति की पहल का उद्देश्य पत्रकारिता शिक्षा को प्रयोगात्मक, रोजगारोन्मुख और इंडस्ट्री-रेडी बनाना है। साथ ही डिजिटल पत्रकारिता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फैक्ट-चेकिंग के क्षेत्र में शोध एवं नवाचार को भी बढ़ावा देने की योजना है।