{"_id":"6ae7a9364b123f95520d396f","slug":"vibrant-performances-stole-the-show-at-the-diwali-fair-bareilly-news-c-4-bly1015-1000347-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिवाली मेले में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिवाली मेले में रंगारंग प्रस्तुतियों ने मचाई धूम
विज्ञापन
बरेली। रोटरी क्लब आफ बरेली चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित दिवाली मेले के दूसरे दिन रविवार को रंगारंग प्रस्तुतियों की धूम रही। मेले की भव्य सजावट और आतिशबाजी का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र) प्रभार डॉ. अरुण कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य रहे। उन्होंने मेले में स्थापित मंदिर में लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर मेले की सफलता के लिए कामना की। कैंप कार्यालय में क्लब अध्यक्ष राहुल जायसवाल और मेला डायरेक्टर सीए अमित मनोहर ने अतिथियों का स्वागत किया।
मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि मेले भारतीय संस्कृति को बढ़ावा और स्वस्थ मनोरंजन देते हैं। समाज में बढ़ती दूरियों को कम करने के लिए त्योहारों पर ऐसे आयोजन जरूरी हैं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मेले की आय से गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना सराहनीय कार्य है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा कि वह रोटरी क्लब के कई सांस्कृतिक व सेवा कार्यों में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
मेले के दूसरे दिन भी खास आगंतुकों ने आतिशबाजी आनंद लिया। म्यूजिकल नाइट में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। खान-पान के स्टालों पर लोग व्यंजनों जायका भी लेते रहे। कार्यक्रम में सचिव अनुज जायसवाल, चीफ क्लब ट्रेनर डाॅ. एके चौहान, डीजीएन सीए विनय कृष्ण, मीडिया प्रभारी एएस अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक, सीएस अंकित अग्रवाल, पंकज श्रीवास्तव, भावेश अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, मनीष गोयल, नीरज प्रधान उपस्थित रहे।