फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Veterans buried in rock, soil killed , four injured

मिट्टी की ढांग में दबकर बुजुर्ग की मौत, चार घायल

Mon, 06 Jun 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 06 Jun 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। बल्लिया पूर्वी के नजदीकी गांव फरीदापुर रामचरन के तालाब में पीला मिट्टी खोदने ग्रामीणों पर कई टन वजनी ढांग गिरने गिर गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि एक बच्ची व तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि शव का पोस्टमार्टम हुआ है। फरीदापुर रामचरन के कई ग्रामीण सुबह लगभग नौ बजे गांव के दक्षिण दिशा में 100 मीटर दूर स्थित सूखे तालाब से पीला मिट्टी खोद रहे थे। अचानक ढांग ढह गई, ढांग में 60 वर्षीय नारायण दास दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ढांग में दबी महिलाओं की चीख पुकार पर आसपास काम करने वाले लोग इकट्ठा हो गए और सबको मलबे से निकाला। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मलबे में दबी तीन महिला और एक बच्ची को निकाल लिया गया। गंभीर रूप से घायल हुई तीन महिलाएं 40 वर्षीय रामकुमारी पत्नी स्व. कल्लू, 20 वर्षीय रीता पुत्री प्रेमराज और 40 वर्षीय प्रेमवती पत्नी ईश्वरी प्रसाद हैं। तीनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा मृतक नारायण दास के घर आई एक रिश्तेदार की बेटी आठ वर्षीय अंजलि भी ढांग में दब गई, चोटिल बच्ची का पीएचसी में मेडिकल कराकर उसे छुट्टी दे दी गई। नारायण दास को जब मिट्टी के मलबे से निकाला गया तब तक वह दम तोड़ चुके थे। मौके पर उनका परिवार इकट्ठा हो गया, नारायण दास के तीन बेटों समेत पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।  घायलों को मलबे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed