फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ventilator arrived at Shahmatganj flyover injected injection, started work

वेंटिलेटर पर आए शहामतगंज फ्लाई ओवर को लगा इंजेक्शन, काम शुरू

Thu, 02 Nov 2017 01:51 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 02 Nov 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ventilator arrived at Shahmatganj flyover injected injection, started work
पऊफ्लाइऱ्ईअाआेओवर

विज्ञापन
त्योहारों के दौरान ट्रैक से उतरा शहामतगंज और आईवीआरआई फ्लाईओवर का काम अफसर को डेंगू होने के वजह से पटरी पर नहीं लौट रहा था। बुधवार को अमर उजाला में छपने के बाद डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह ने पूछताछ की तो चुनाव तक टालमटोल की बात सामने आई। पता यह भी चला कि एक धर्मस्थल गेट समेत कुछ स्थानों पर शटरिंग की समस्या इस महीने काम टलवा सकती है। इस पर डीएम ने अफसरों को कसा और बुधवार से ही काम में तेजी शुरू करा दी। शहामतगंज फ्लाईओवर दिसंबर में और आईवीआरआई ओवरब्रिज पर मार्च 2018 से पहले ही शहरवासी फर्राटा भरने लगेंगे।
कभी बजट तो कभी अतिक्रमण के नाम पर शहामतगंज फ्लाईओवर और आईवीआरआई ओवरब्रिज निर्माण कार्य प्रभावित हो जाता है। इस बार दिवाली और अन्य त्योहार पर लेबर छुट्टी पर चले गए और अफसर को डेंगू हो गया। इससे दोनों प्रोजेक्ट पर काम धीमा हो गया। अक्तूबर माह में निर्धारित लक्ष्य अनुसार काम नहीं हुआ। इस बीच नगर निकाय चुनाव आ गए। शहामतगंज फ्लाईओवर अस्सी प्रतिशत बन चुका है मगर आसाम टी कंपनी से शहदाना चौराहा तक करीब छह स्थानों पर अतिक्रमण चिह्नित हैं, जिनकी छत शटरिंग के काम में बाधा हैं। चिह्नित अतिक्रमण इसी माह हटाए जाने थे। कार्यक्रम भी बन गया, लेकिन सेतुनिगम स्टाफ सुस्त हो गया। अमर उजाला ने खबर छापी तो डीएम ने क्लास लगाई।
विज्ञापन

उधर, वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने जिला प्रशासन, सेतुनिगम एमडी और लोक निर्माण विभाग चीफ इंजीनियर लाइन पर लिए और प्रोजेक्ट में आई सुस्ती पर नाराजगी जताई। इस पर एमडी सेतु निगम ने बरेली में चल रहे दोनों प्रोजेक्ट की प्रगति मांगी। पता चला कि अक्तूबर माह में दस प्रतिशत भी लक्ष्य पूरा नहीं हुआ है। पूर्वोत्तर रेलवे ने आईवीआरआई क्रासिंग पर काम शुरू नहीं कराया है। एमडी ने काम में तेजी लाने और बजट संबंधी तुरंत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिक्रमण साफ होंगे
शहामत गंज फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में चिह्नित सभी अतिक्रमण हटेंगे। इसमें कोई समस्या नहीं आएगी है। सेतु निगम ने एक पत्र और संबंधित अतिक्रमणों के फोटोग्राफ दिए हैं।



दोनों प्रोजेक्ट समय सीमा पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कोई बहानेबाजी नहीं सुनेंगे। जिला प्रशासन और संबंधित विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि प्रोजेक्ट कार्य में तेजी लाई जाए।
- राजेश अग्रवाल, वित्तमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed