फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vendors were fined for throwing garbage in the drain

Bareilly News: नाले में कूड़ा फेंकने पर वेंडरों से वसूला जुर्माना

Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Vendors were fined for throwing garbage in the drain
बरेली। सेटेलाइट तिराहे पर निरीक्षण के लिए पहुंचे नगर आयुक्त के निर्देश पर नाले में कूड़ा फेंकने वाले वेंडरों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई चार घंटे तक चली। यह कार्रवाई चोक नाले को देखकर की गई है। इसके अलावा नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने शहर भर में चल रहे एनकैप के कार्य और नाला सफाई का निरीक्षण किया है। वहीं पीलीभीत रोड पर बिल्डिंग मेटेरियल वालों पर भी गाज गिरी।
विज्ञापन

शनिवार को नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य शनिवार सुबह छह बजे निरीक्षण कार्यक्रम के लिए टीम के साथ रवाना हुए। उन्होंने सेटेलाइट तिराहा , पीलीभीत बाइपास रोड, छोटी विहार, तुलाशेरपुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम जेई को पहले से क्षेत्रों में तैनात रहने के निर्देश दिए गए थे। सेटेलाइट तिराहे पर पहुंचते ही नगर आयुक्त ने चोक नाला देखा तो मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। नाला चोक होने की वजह पूछी, तब पता चला कि वहां वेंडर कूड़ा नाले में ही डालते हैं। इसके बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर करीब चार घंटे तक वेंडराें पर जुर्माने की कार्रवाई होती रही। उन्हें निर्देश दिए कि कूड़े का डब्बा रखें और कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही कूड़ा फेंके। इसके साथ ही नगर आयुक्त ने सेटेलाइट नाले की सफाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


पीलीभीत बाइपास रोड पर बिल्डिंग मेटेरियल का भी सामान जब्त
निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर पीलीभीत बाइपास रोड पर सजे बिल्डिंग मेटेरियल की दुकानों पर भी कार्रवाई की गई है। इस दौरान करीब पांच ट्रॉलियों को जब्त किया गया है। वहीं सड़क को गंदा करने और अतिक्रमण करने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- एनकैप के तहत पुलिया पर कट लगाकर लगाएं जाल
तुलाशेरपुर में बन रही पुलिया के के बीच में कट लगाकर लोहे का जाल लगाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने कहा कि इससे नाला सफाई में आसानी होगी। इसके अलावा छोटी विहार समेत अन्य नालों की जल्द से जल्द सफाई पूरी कराने के निर्देश नगर निगम की टीम को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed