{"_id":"65551d0d501859e98e05de48","slug":"vehicles-will-speed-up-from-march-on-lal-phatak-to-badaun-road-bareilly-news-c-4-noi1138-286808-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: लाल फाटक से बदायूं मार्ग पर मार्च से रफ्तार भरेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: लाल फाटक से बदायूं मार्ग पर मार्च से रफ्तार भरेंगे वाहन
विज्ञापन
बरेली। लाल फाटक से बदायूं मार्ग को जोड़ने वाली 4.3 किमी लंबी सड़क के चौड़ीकरण का काम मार्च 2024 तक पूरा हो जाएगा। मार्ग फिलहाल टूलेन है। चौड़ीकरण के बाद फोरलेन हो जाएगा। सड़क के बीच में डेढ़ मीटर चौड़ा डिवाइडर बनेगा। डिवाइडर के दोनों ओर 8.75 मीटर चौड़ी सड़क होगी। सर्वे के मुताबिक रोज इस मार्ग से 20 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं, जिनको रफ्तार मिलेगी।
सड़क के दोनों ओर लगे पेड़ों को काटने में देरी की वजह से चौड़ीकरण में भी एक वर्ष की देरी हुई। बजट देने के बाद भी पांच महीने तक वन निगम ने पेड़ नहीं काटे। इस वजह से काम ठप रहा। मई 2023 तक पेड़ काटे गए। इसके बाद काम शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी अफसरों के मुताबिक दिसंबर-जनवरी में तारकोल का काम नहीं हो पाएगा, इसलिए चौड़ीकरण के लिए मार्च तक इंतजार करना पड़ेगा। लाल फाटक पर पुल बनने से जाम से मुक्ति मिल चुकी है। अब सड़क के चौड़ीकरण से वाहनों की रफ्तार भी बढ़ जाएगी।
बरेली से बदायूं-मथुरा-आगरा जाना होगा आसान
बरेलीवासियों के लिए बदायूं, मथुरा, आगरा का सफर आसान हो जाएगा, क्योंकि चौबारी तक बदायूं रोड का चौड़ीकरण लोक निर्माण विभाग करा रहा है। बरेली से बदायूं तक के मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बनाएगा। इसके लिए पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
-- -
अभियंताओं की टीम लगी हुई है। मार्च से पहले अधिकतर काम पूर कर लिए जाएंगे। 3.2 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण हो चुका है। डिवाइडर का निर्माण होना है। जिस हिस्से में चौड़ीकरण रह गया है, वहां मिट्टी का काम कराने के लिए अनुमति मिल गई है। इसलिए अब कोई बाधा नहीं रही। - नारायण सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग