फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vehicles stuck for 11 km on Lucknow Highway

सरकार की उपलब्धियां गिनाइए, हर वोटर को रिझाइए और रूठों को मनाइए

Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck for 11 km on Lucknow Highway
भाजपा की मंडलीय समीक्षा बैठक को संबोधित करते भाजपा संगठन मंत्री सुनील बंसल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा- बहुत अहम है यह वक्त
विज्ञापन

चुनावी मोड में आ जाएं सभी विधानसभा कमेटियां, छह हजार बूथों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ें
बरेली। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने बुधवार सुबह 10 बजे से रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में संगठन के कामकाज और चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। कहा, कार्यकर्ताआें, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अब मतदान होने तक आराम नहीं करना है। यदि कोई मतदाता हमसे असंतुष्ट है, तो उसे मनाना है। हर वोटर को सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों से अवगत कराना है। आने वाले तीन महीनों की गई मेहनत ही फिर पांच साल के लिए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाएगी।
उन्होंने कहा कि मंडल के सभी लगभग छह हजार बूथों को व्हाट्सएप ग्रुपों से जोड़िए। इनमें बूथ के मतदाताआें को शामिल करिए और केंद्र-प्रदेश सरकार की योजनाओं उन तक पहुंचाइए। सरकार ने जो काम किए हैं, उनके बारे में बताइए। मंडल की विधानसभा संचालन समितियों की सक्रियता पर सबसे अधिक जोर देते हुए कहा कि विधानसभा कमेटियां अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ जाएं। यह सबसे अहम वक्त है। इसमें अगर हम अपनी बात को सही तरीके से आम आदमी तक पहुंचा सकते हैं, तो प्रदेश एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब मतदान की तारीख तक पार्टी की चुनावी रूपरेखा और रणनीति पर चलते हुए मतदाताओं को अपनी ओर खींचना है। हर वोटर को भाजपा की नीतियों से अवगत कराना है। सरकार की उपलब्धियां गिनानी हैं, इसके लिए कार्यक्रम करने है। हमने हमेशा संगठन के दम पर चुनाव जीते हैं। संगठन को उसी तरह काम करना है, जैसा अब तक किया जाता रहा है। इसमें कोई कोताही नहीं बरतनी है। बूथ प्रबंधन को मजबूत बनाकर वोटर बनवाने हैं। पन्ना प्रमुखों को हर हाल में सक्रिय रहना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी, प्रदेश सह संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, बदायूं जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पीलीभीत जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश वर्मा, बरेली जिला प्रभारी संतोष सिंह, महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना, महामंत्री सोमपाल शर्मा, वीरपाल गंगवार, मेघनाथ कठेरिया, डॉ. निर्भय गुर्जर, अजय सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष अभय चौहान, नरेंद्र गंगवार, वीरेंद्र सिंह राठौर, अंकित शुक्ला, राहुल साहू, मीडिया प्रभारी अंकित, बंटी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

संपर्क महाभियान शुरू करें, महिलाओं को रखें आगे
संगठन महामंत्री बंसल ने कहा कि इसी माह से संपर्क महाभियान भी शुरू करें। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाआें के लाभार्थियों से मिलें। इसके लिए कार्यकर्ता टोली बना लें। प्रत्येक टोली में महिला कार्यकर्ताआें को भी अच्छी संख्या में अवश्य रखें। उन्हें आगे रखें, क्योंकि महिला लाभार्थी से महिला कार्यकर्ता बात करेंगी तो लाभार्थी बात करने में अधिक सहज होंगी। कोई समस्या होगी तो भी महिला कार्यकर्ता से सहजता से कह सकेंगी। जो भी समस्याएं सामने आएं उनका निस्तारण कराएं। याद रहे हमारा प्रयास हो कि हर लाभार्थी भाजपा का कार्यकर्ता बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed